Uncategorized

बाल्डविन फार्म एरिया हाईस्कूल में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस

बाल्डविन फार्म एरिया हाईस्कूल कदमा में शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्साह, उमंग और आत्मीयता से भरपूर समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों के समर्पण, ज्ञान और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में उनके अमूल्य योगदान के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करना था समारोह का शुभारंभ प्रधानाचार्या डॉ. शुभश्री सरकार के स्वागत संबोधन से हुआ, जबकि निदेशक (अकादमिक्स) डॉ. अशोक सिंह ने अपने प्रेरणादायी संबोधन से शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया

बाल्डविन फार्म एरिया हाईस्कूल में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस

जमशेदपुर – बाल्डविन फार्म एरिया हाईस्कूल कदमा में शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्साह, उमंग और आत्मीयता से भरपूर समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों के समर्पण, ज्ञान और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में उनके अमूल्य योगदान के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करना था समारोह का शुभारंभ प्रधानाचार्या डॉ. शुभश्री सरकार के स्वागत संबोधन से हुआ, जबकि निदेशक (अकादमिक्स) डॉ. अशोक सिंह ने अपने प्रेरणादायी संबोधन से शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया। समारोह के मुख्य अतिथि आर. के. सिंह, महाप्रबंधक (O&M), जुस्को, जमशेदपुर रहे।

शिक्षकों ने गीत, Guess the Song & Movie, अंताक्षरी, पासिंग द पार्सल सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मनोरंजक खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। सुश्री सुदेशना के संचालन में आयोजित Cup Stack Challenge, Finish the Dialogue और Pass the Smile जैसी गतिविधियों ने समारोह में हंसी-खुशी और सौहार्द का रंग भर दिया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से शिक्षकों को उनके समर्पण एवं सेवाओं के सम्मान में उपहार भी प्रदान किए गए।
इस अवसर पर डॉ. अशोक सिंह, डॉ. शुभश्री सरकार, उप-प्रधानाचार्या अर्चना बोस, पीयूष राज, ऋषभ चंद्रायण एवं आयुष रंजन (बाल्डविन अकादमी सोसाइटी, पटना) तथा प्रशासक सचिन कुमार उपस्थित रहे। समारोह ने इस संदेश को सशक्त रूप से रेखांकित किया कि शिक्षक केवल ज्ञान का संचार नहीं करते, बल्कि वे विद्यार्थियों के मार्ग दर्शक प्रेरणा स्रोत और चरित्र-निर्माता भी हैं। प्रबंधन के धन्यवाद ज्ञापन एवं आभार प्रदर्शन के साथ समारोह का समापन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!