Uncategorized

झारखंड स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप: आरोही, शिवांश, आराध्या और अरित्रो बने चैंपियन

जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में ईस्ट सिंहभूम डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस एसोसिएशन (ESDTTA) के तत्वावधान में आयोजित 'सेकेंड झारखंड स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026' के दूसरे दिन (5 सितंबर) कई रोमांचक खिताबी और सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। अंडर-11 और अंडर-13 वर्ग के फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किए

झारखंड स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप: आरोही, शिवांश, आराध्या और अरित्रो बने चैंपियन

जमशेदपुर- जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में ईस्ट सिंहभूम डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस एसोसिएशन (ESDTTA) के तत्वावधान में आयोजित ‘सेकेंड झारखंड स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026’ के दूसरे दिन (5 सितंबर) कई रोमांचक खिताबी और सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। अंडर-11 और अंडर-13 वर्ग के फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किए।
​फाइनल मुकाबलों के परिणाम:
​अंडर-11 बालिका वर्ग: ईस्ट सिंहभूम की आरोही सिंह ने बोकारो की ईशानवी शिवा को सीधे सेटों में 3-0 (11-6, 17-15, 11-7) से हराकर खिताबी जीत दर्ज की।
​अंडर-11 बालक वर्ग: बोकारो के शिवांश राज ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए ईस्ट सिंहभूम के पौमित चटर्जी को 3-0 (11-5, 11-2, 11-7) से मात देकर ट्रॉफी अपने नाम की।
​अंडर-13 बालिका वर्ग: हजारीबाग की आराध्या श्रीवास्तव ने अपनी ही जिले की कामिका चेतन को एकतरफा मुकाबले में 3-0 (11-8, 11-6, 11-7) से पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
​अंडर-13 बालक वर्ग: रांची के अरित्रो डे और ईस्ट सिंहभूम के वर्धन वशिष्ठ के बीच पांच सेटों तक चला मुकाबला बेहद कड़ा रहा। अरित्रो ने निर्णायक सेट में संयम बनाए रखते हुए वर्धन को 3-2 (6-11, 11-6, 11-7, 9-11, 11-7) से हराकर खिताब जीता।
​अंडर-19 सेमीफाइनल के नतीजे:
​बालक वर्ग: हजारीबाग के अर्णव अग्रवाल ने गढ़वा के नीतीश कुमार मेहता को 3-0 (11-7, 11-4, 11-4) से और रांची के अर्थ घोष ने ईस्ट सिंहभूम के अतुल रंजन को कड़े मुकाबले में 3-0 (14-12, 11-7, 11-3) से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
​बालिका वर्ग: ईस्ट सिंहभूम की अंशिका महाजन ने अपनी ही साथी स्वर्णली माजी को 3-0 (11-2, 11-7, 12-10) से शिकस्त देकर फाइनल का टिकट कटाया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में रांची की सान्वी सिन्हा ने ईस्ट सिंहभूम की अनन्या साहा को 3-1 (11-8, 4-11, 11-9, 11-5) से पराजित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!