Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र में एक बार फिर अपराधियों ने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग कर सनसनी फैला दी

मानगो निवासी राहुल उर्फ "राहुल बच्चा" की अंधाधुंध गोलीबारी में मौत हो गई। घायल अवस्था में स्थानीय युवक उसे बाइक से तत्काल टीएमएच लेकर पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना को अंजाम देने के लिए करीब 30 से 40 हमलावर पहुंचे थे। स्थानीय लोगों का दावा है कि घटनास्थल पर लगभग 20 राउंड फायरिंग हुई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया

जमशेदपुर- जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र में एक बार फिर अपराधियों ने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग कर सनसनी फैला दी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मानगो निवासी राहुल उर्फ “राहुल बच्चा” की अंधाधुंध गोलीबारी में मौत हो गई। घायल अवस्था में स्थानीय युवक उसे बाइक से तत्काल टीएमएच लेकर पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना को अंजाम देने के लिए करीब 30 से 40 हमलावर पहुंचे थे। स्थानीय लोगों का दावा है कि घटनास्थल पर लगभग 20 राउंड फायरिंग हुई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इस वारदात में मुख्य आरोपी सब्बे बताया जा रहा है, जो उलीडीह के संकोसाई 5 नंबर का रहने वाला है।सूत्रों के अनुसार, हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मानगो टीचर्स कॉलोनी की रहने वाली राधिका नामक युवती के साथ राहुल बच्चा और सब्बे दोनों का प्रेम संबंध था। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और उसी रंजिश में इस हत्या की घटना को अंजाम दिए जाने की चर्चा है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस एंगल की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में जुट गई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा हमलावरों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!