Uncategorized

पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, पोटका में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

मेरा युवा भारत जमशेदपुर के तत्वावधान में पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) पोटका में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु वंदना के साथ हुआ जिसके पश्चात छात्राओं, शिक्षकों एवं उपस्थित प्रतिभागियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। योग सत्र के दौरान ताड़ासन, वृक्षासन भुजंगासन, वज्रासन, त्रिकोणासन, अनुलोम-विलोम तथा कपालभाति सहित विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षकों द्वारा इन योगासनों के लाभों की जानकारी भी दी गई

पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, पोटका में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया


जमशेदपुर – मेरा युवा भारत जमशेदपुर के तत्वावधान में पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) पोटका में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु वंदना के साथ हुआ जिसके पश्चात छात्राओं, शिक्षकों एवं उपस्थित प्रतिभागियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। योग सत्र के दौरान ताड़ासन, वृक्षासन भुजंगासन, वज्रासन, त्रिकोणासन, अनुलोम-विलोम तथा कपालभाति सहित विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षकों द्वारा इन योगासनों के लाभों की जानकारी भी दी गई


ताड़ासन से शरीर का संतुलन बेहतर होता है, वृक्षासन एकाग्रता एवं मानसिक स्थिरता को बढ़ाता है, भुजंगासन रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाता है तथा वज्रासन पाचन क्रिया को सुदृढ़ करने में सहायक होता है। वहीं अनुलोम-विलोम एवं कपालभाति प्राणायाम श्वसन तंत्र को मजबूत बनाने एवं मानसिक तनाव को कम करने में लाभकारी हैं। यह कार्यक्रम जिला युवा अधिकारी मंटू पातर की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

उन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति शारीरिक मानसिक एवं भावनात्मक रूप से स्वस्थ रहता है। उन्होंने सभी छात्राओं एवं उपस्थित लोगों को प्रतिदिन योग करने की सलाह दी तथा योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया, जिससे शरीर निरोग एवं स्वस्थ रह सके। इस अवसर पर विद्यालय की वार्डन श्रीमती रूमा हल्दार, शिक्षिका ज्योति कुमारी, प्रमिला मैडम, सुचिता कुमारी, काजल कुमारी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। इसके अतिरिक्त पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक (NYV) डोबो चाकिया तथा मेरा युवा भारत के कर्मी कृष्णा राव कार्यक्रम में शामिल हुए।कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योगाभ्यास करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण साबित हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!