राष्ट्रीय कौशल प्रतियोगिता ‘बेस्ट ऑफ द बेस्ट वेल्डर्स–2026’ का सीएसआईआर एनएमएल, जमशेदपुर में शुभारंभ
राष्ट्रीय कौशल प्रतियोगिता ‘बेस्ट ऑफ द बेस्ट वेल्डर्स–2026’ का आज सीएसआईआर –राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (CSIR-NML), जमशेदपुर में शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता का आयोजन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ वेल्डिंग (IIW), जमशेदपुर शाखा द्वारा CSIR–Integrated Skill Initiative के अंतर्गत CSIR-NML के सहयोग से किया जा रहा है

राष्ट्रीय कौशल प्रतियोगिता ‘बेस्ट ऑफ द बेस्ट वेल्डर्स–2026’ का सीएसआईआर एनएमएल, जमशेदपुर में शुभारंभ

जमशेदपुर- राष्ट्रीय कौशल प्रतियोगिता ‘बेस्ट ऑफ द बेस्ट वेल्डर्स–2026’ का आज सीएसआईआर –राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (CSIR-NML), जमशेदपुर में शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता का आयोजन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ वेल्डिंग (IIW), जमशेदपुर शाखा द्वारा CSIR–Integrated Skill Initiative के अंतर्गत CSIR-NML के सहयोग से किया जा रहा है।

उदघाटन समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ इसके पश्चात मुख्य अतिथि डॉ. संदीप घोष चौधरी, निदेशक CSIR-NML तथा डॉ. आनंद प्रभाकरन, अध्यक्ष, IIW जमशेदपुर शाखा का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया

इस अवसर पर डॉ. एस. शिवप्रसाद, वरिष्ठतम वैज्ञानिक ‘G’ एवं HRG, CSIR-NML ने वेल्डिंग की गुणवत्ता तथा वेल्डेड घटकों की महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील प्रकृति पर प्रकाश डाला उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता वाली वेल्डिंग के महत्व को रेखांकित किया।
डॉ. आनंद प्रभाकरन, अध्यक्ष, IIW जमशेदपुर शाखा ने कुशल एवं गुणवत्तापूर्ण वेल्डरों की बढ़ती मांग पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रतियोगिता में लगभग 33 वेल्डर, जिनमें तीन महिला प्रतिभागी भी शामिल हैं, दो श्रेणियों में भाग ले रहे हैं।
डॉ. एम. उदय भास्कर राव, वैज्ञानिक ‘F’ एवं प्रमुख, इंजीनियरिंग डिवीजन, CSIR-NML ने NML में उपलब्ध उन्नत वेल्डिंग सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने TIG, MIG एवं रोबोटिक वेल्डिंग जैसी अत्याधुनिक तकनीकों तथा वेल्डिंग क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार एवं कौशल विकास के अवसरों पर भी प्रकाश डाला।
सभा को संबोधित करते हुए डॉ. संदीप घोष चौधरी, निदेशक, CSIR-NML ने कहा कि कुशल वेल्डिंग विनिर्माण, औद्योगिक सुरक्षा तथा देश के ‘विकसित भारत@2047’ के लक्ष्य की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि डॉ. संदीप घोष चौधरी तथा IIW जमशेदपुर शाखा के अध्यक्ष डॉ. आनंद प्रभाकरन को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का समापन डॉ. अतनु दास, वैज्ञानिक ‘E’, CSIR-NML द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।




