Uncategorized

मानगो क्षेत्र के दुर्गापूजा समितियों के सहयोग के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी करें नगर निगम -केंद्रीय समिति

जमशेदपुर दुर्गापूजा केंद्रीय समिति का प्रतिनिधि मंडल ने मानगो नगर निगम के अपर नगर आयुक्त से मुलाकात कर विगत दिनों मानगो क्षेत्र के दुर्गापूजा समितियों के साथ बैठक के उपरांत प्राप्त दुर्गापूजा समितियों के समस्याओं को लेकर मुलाकात किया नगर निगम, अपर आयुक्त के समक्ष केंद्रीय समिति ने प्रस्ताव रखा की निगम के द्वारा कुछ हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाए जिससे समिति अपनी समस्याओं का समाधान करवा सके पूजा की तैयारी को लेकर एक टीम का गठन भी किया जाए जो पूजा समितियो को मदद करेगी

मानगो क्षेत्र के दुर्गापूजा समितियों के सहयोग के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी करें नगर निगम -केंद्रीय समिति

जमशेदपुर- जमशेदपुर दुर्गापूजा केंद्रीय समिति का प्रतिनिधि मंडल ने मानगो नगर निगम के अपर नगर आयुक्त से मुलाकात कर विगत दिनों मानगो क्षेत्र के दुर्गापूजा समितियों के साथ बैठक के उपरांत प्राप्त दुर्गापूजा समितियों के समस्याओं को लेकर मुलाकात किया
नगर निगम, अपर आयुक्त के समक्ष केंद्रीय समिति ने प्रस्ताव रखा की निगम के द्वारा कुछ हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाए जिससे समिति अपनी समस्याओं का समाधान करवा सके
पूजा की तैयारी को लेकर एक टीम का गठन भी किया जाए जो पूजा समितियों को मदद करेगी
कुछ प्रमुख समस्याएं जैसे की मानगो गांधी मैदान में पूजा स्थल की साफ सफाई एवं वाहनों को खाली करने का आग्रह किया गया
देशबंधु दुर्गापूजा समिति के स्थल पर खुले स्लैब को सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से ढकवाने का कार्य जल्दी संपन्न किया जाए
पिलर नंबर 11 के सामने रखे गए मटेरियल को पूजा स्थल से अभिलंब खाली कराया जाए
निगम अपर आयुक्त से केंद्रीय समिति को आश्वासन प्राप्त हुआ कि 3 अक्टूबर से सारे जगह पर कार्य प्रारंभ करवा दिया जाएगा प्रतिनिधि
मंडल में मुख्य रूप से महासचिव आशुतोष सिंह जोनल पदाधिकारी राजेश सिंह ,अर्जुन शर्मा, राजीव सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे उक्त जानकारी आशुतोष सिंह महासचिव जमशेदपुर दुर्गापूजा केंद्रीय समिति ने दी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!