बिरसानगर में स्वदेशी जागरण मंच का नगर बैठक
जोन नंबर 1बी में स्वदेशी जागरण मंच की महिला प्रमुख सरोज लता श्रीवास्तव के घर पर नगर बैठक रखा गया। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक राजपति देवी , जिला प्रचार प्रसार प्रमुख संगीता श्रीवास्तव उपस्थित रही

बिरसानगर में स्वदेशी जागरण मंच का नगर बैठक
https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=sldJb-yapRgMWv64
जमशेदपुर- आज जोन नंबर 1बी में स्वदेशी जागरण मंच की महिला प्रमुख सरोज लता श्रीवास्तव के घर पर नगर बैठक रखा गया। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक राजपति देवी जिला प्रचार प्रसार प्रमुख संगीता श्रीवास्तव उपस्थित रही।
कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए संगीता श्रीवास्तव ने आज की बैठक पर प्रकाश डालते हुए स्वदेशी के विषय में बताया और अपने अनुभव साझा किए। तत्पश्चात राजपति देवी ने भी 25 सितंबर से शुरू होने वाले स्वदेशी सप्ताह के बारे में जानकारी दी। इसके अलावे उन्होंने विस्तार पूर्वक स्वदेशी जागरण मंच के गतिविधियों के बारे में बताया तथा लोगों से स्वदेशी में जुड़ने की अपील की।
आज के इस बैठक में जिला महिला सहप्रमुख आशा सिंह बिरसा नगर नगर संयोजक शंभू सिंह के अलावा सोनी ,जमुना, ओमप्रकाश ,पंकज , दीपक ,गीता ,बबीता, ममता तथा अन्य महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित थे। उक्त जानकारी स्वदेशी जागरण मंच प्रचार प्रसार प्रमुख संगीता श्रीवास्तव ने दी है


