Uncategorized

नवरात्रि पर 10 अक्टूबर को बिष्टुपुर में सजेगी गरबा-डांडिया की रंगारंग शाम

नवरात्रि के पावन अवसर पर मां दुर्गा के स्वागत के लिए बिष्टुपुर में 10 अक्टूबर को भव्य गरबा-डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की आयोजक किन्नरी नेहल अमीन और अमित पात्रो हैं। आयोजन का उद्देश्य गरबा और डांडिया के माध्यम से गुजरात की समृद्ध संस्कृति, लोक परंपरा और आपसी भाईचारे का संदेश देना है

नवरात्रि पर 10 अक्टूबर को बिष्टुपुर में सजेगी गरबा-डांडिया की रंगारंग शाम

जमशेदपुर- नवरात्रि के पावन अवसर पर मां दुर्गा के स्वागत के लिए बिष्टुपुर में 10 अक्टूबर को भव्य गरबा-डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की आयोजक किन्नरी नेहल अमीन और अमित पात्रो हैं। आयोजन का उद्देश्य गरबा और डांडिया के माध्यम से गुजरात की समृद्ध संस्कृति, लोक परंपरा और आपसी भाईचारे का संदेश देना है।

कार्यक्रम का आयोजन नरभेराम हंसराज कमानी स्कूल ग्राउंड, बिष्टुपुर में शाम छह बजे से होगा। कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा की भव्य आरती से होगी। इसके बाद प्रतिभागी पारंपरिक परिधानों में गरबा और डांडिया की धुन पर नृत्य करेंगे। आयोजन में गुजराती लोक संस्कृति, संगीत, स्वादिष्ट व्यंजन और मनोरंजन का विशेष संगम देखने को मिलेगा।

विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों के लिए कई मनोरंजक प्रतिस्पर्धाएं

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में आठ वर्ष और उससे अधिक आयु के प्रतिभागियों के लिए विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें रिश्तों पर आधारित सास-बहू, ननद-भाभी, देवरानी-जेठानी, बहन-बहन, पति-पत्नी, देवर-भाभी, भाई-बहन और पिता-पुत्री की जोड़ियों के लिए प्रतियोगिताएं शामिल हैं। प्रतिभागियों के पारंपरिक परिधान, नृत्य कौशल, ऊर्जा और उत्साह के आधार पर आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे नगर आयुक्त कृष्ण कुमार

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. मृणालकांत पांचाल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में कृष्णा कुमार शामिल होंगे। निर्णायक मंडल में विनीता शाह, तनु श्री बोस, गीता वागड़िया, शालिनी सिन्हा, कोरल भामरा, डॉ. आरती नजीवान और समीर मकानी शामिल रहेंगे।

सामाजिक संस्थाएं भी आमंत्रित

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में शहर के विभिन्न सामाजिक और महिला संगठनों को भी आमंत्रित किया गया है। आयोजन के माध्यम से नवरात्रि की भक्ति के साथ सांस्कृतिक विविधता और सामाजिक समरसता का संदेश देने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने शहरवासियों से कार्यक्रम में शामिल होकर गरबा-डांडिया की रंगारंग शाम का आनंद लेने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!