Uncategorized

करनडीह सार्वजनिक दुर्गापूजा पंडाल के सामने जल-जमाव की समस्या को लेकर प्रशासन ने किया निरीक्षण कल ग्राम सभा में होगा समाधान

करनडीह सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति के सामने मुख्य सड़क पर जल-जमाव की गंभीर समस्या को लेकर आज जिला प्रशासन की टीम ने स्थल का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान अपर उपायुक्त, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं जिला परिषद के अभियंता मौजूद रहे

करनडीह सार्वजनिक दुर्गापूजा पंडाल के सामने जल-जमाव की समस्या को लेकर प्रशासन ने किया निरीक्षण कल ग्राम सभा में होगा समाधान

जमशेदपुर – करनडीह सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति के सामने मुख्य सड़क पर जल-जमाव की गंभीर समस्या को लेकर आज जिला प्रशासन की टीम ने स्थल का निरीक्षण किया

निरीक्षण के दौरान अपर उपायुक्त, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं जिला परिषद के अभियंता मौजूद रहे। उनके साथ पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गापूजा समिति के महासचिव ललन यादव, स्थानीय पंचायत की मुखिया सीनी सोरेन, सरस्वती टुडू एवं सभी ग्राम प्रधान भी उपस्थित थे।

निरीक्षण के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए कल ग्राम सभा की बैठक बुलाई गई है बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित सभी संबंधित पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

ग्राम सभा में प्रशासन द्वारा एनओसी दिए जाने के बाद जमा पानी को निकाला जाएगा। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि दुर्गापूजा के बाद प्रशासन द्वारा वहां पक्की नाली का निर्माण कराया जाएगा, ताकि भविष्य में जल-जमाव की समस्या उत्पन्न न हो और श्रद्धालुओं को पूजा पंडाल तक आने-जाने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!