टाटा पिगमेंट्स के प्रांगण में स्थित इंद्रधनुष भवन में वेतन संशोधन का समझौता किया गया। यह समझौता 7 वर्षों के लिए किया गया है
यह 1 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2031 तक लागू रहेगा। यह समझौता नए और पुराने ग्रेड के लिए एक साथ किया गया है। इस समझौते के तहत प्रत्येक माह कर्मचारियों का अधिकतम लगभग 8600 से लेकर 15000 रुपया तक की बढ़ोतरी हुई है। कर्मचारियों को अप्रैल 2024 से लेकर अगस्त 2026 तक का एरियर कर्मचारियों के खाते में भेज दिया जाएगा

जमशेदपुर- आज टाटा पिगमेंट्स के प्रांगण में स्थित इंद्रधनुष भवन में वेतन संशोधन का समझौता किया गया। यह समझौता 7 वर्षों के लिए किया गया है। यह 1 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2031 तक लागू रहेगा। यह समझौता नए और पुराने ग्रेड के लिए एक साथ किया गया है। इस समझौते के तहत प्रत्येक माह कर्मचारियों का अधिकतम लगभग 8600 से लेकर 15000 रुपया तक की बढ़ोतरी हुई है। कर्मचारियों को अप्रैल 2024 से लेकर अगस्त 2026 तक का एरियर कर्मचारियों के खाते में भेज दिया जाएगा। इसके तहत 95 कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। इस समझौते में 500 रुपया NPS cash allowance की सुविधा दी गई है। उसके अलावा PLR ( performance linked reward) स्कीम लागू किया गया है। जिससे कर्मचारियों को अधिकतम 550 रुपये का लाभ होगा। इस राशि को अप्रैल 2027 में और बढ़ाया जाएगा। इस बार के समझौते में पहली बार टाटा पिग्मेंट्स के इतिहास में औसत रेट ऑफ़ इंक्रीमेंट (ग्रेड स्ट्रक्चर) 400 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।
मैनेजमेंट की ओर से टाटा पिगमेंट्स के प्रबंध निदेशक सरोज कुमार बनर्जी , मुख्य कारखाना प्रबंधक मानित कुमार , प्लांट हेड के एम महाराजा , प्रमुख वितीय अधिकारी दिनेश अग्रवाल, मुख्य मानव संसाधन पदाधिकारी अंकिता केविन नटाल और हेड एचआर अतुल कुमार शर्मा, चीफ ऑफ़ मार्केटिंग एंड सेल्स बीजें पटनायक, फाइनेंस एंड एकाउंट्स से हरेंद्र कुमार राय और एचआर ऑफिसर विवेक कुमार ने हस्ताक्षर किए तथा यूनियन की ओर से यूनियन अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष कुलबीर सिंह, सत्य नारायण रॉव, सह सचिव कमलेश कुमार शर्मा, अनिल प्रसाद, कोषाध्यक्ष भुनेश्वर राम और श्रीमती पायो ने हस्ताक्षर किये।


