Uncategorized

सुधा गुप्ता ने दिखाई उदारता, महिला कांग्रेस ने सरयू राय के खिलाफ आंदोलन किया रद्द

मेयर सुधा गुप्ता ने की अपील, विधायक जी बुजुर्ग और अभिभावक समान, उनकी टिप्पणी को नजर अंदाज करें

सुधा गुप्ता ने दिखाई उदारता, महिला कांग्रेस ने सरयू राय के खिलाफ आंदोलन किया रद्द

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=EiriYpLFjmX0IxJR

मेयर सुधा गुप्ता ने की अपील, विधायक जी बुजुर्ग और अभिभावक समान, उनकी टिप्पणी को नजर अंदाज करे
जमशेदपुर- विधायक सरयू राय द्वारा मेयर सुधा गुप्ता पर की गई अभद्र और अशोभनीय टिप्पणी के खिलाफ होने वाले आंदोलन को आज मेयर सुधा गुप्ता की भावनात्मक अपील और पहल के बाद रद्द कर दिया, इसी के साथ टिप्पणी विवाद का पटाक्षेप हो गया।

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=8Q0jRNik6Ax3agD4

इस आशय की जानकारी देते हुए महिला कांग्रेस अध्यक्ष नलिनी सिन्हा ने संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से बताया कि धरना के बाद महिला श्रृंगार को लेकर विधायक सरयू राय ने मेयर सुधा गुप्ता के ऊपर भद्र और अशोभनीय टिप्पणी की थी जिसकी जितनी निंदा की जाये कम है

इस बयान से उन्होंने सिर्फ मेयर सुधा गुप्ता पर नहीं बल्कि महिला नेतृत्व की प्रतिनिधित्व करने के कारण सभी महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी की थी जो किसी भी संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति को शोभा नहीं देता, यह टिप्पणी समस्त महिला के ऊपर संकीर्ण और अशोभनीय हैं जिसे सभ्य सामाज में स्वीकार नहीं किया जा सकता हैं।

उन्होंने कहा कि हमनें तय किया था कि ये मामला को झारखण्ड विधानसभा अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष उठाया जाता साथ ही हमनें निर्णय लिया था कि इसके खिलाफ पुरे जमशेदपुर में अभियान चलाया जाता, लेकिन आज मेयर सुधा गुप्ता ने हमसे मिलकर अपील की कि सरयू राय बुजुर्ग हैं, हमारे अभिभावक तुल्य हैं, हो सकता हैं अनजाने में या किसी कारण से उनसे ये बात निकल गई होगी, मगर हमें अब इस विवाद को खत्म करना चाहिए।

सुधा गुप्ता के बातों से प्रभावित होकर हम अपना आंदोलन वापस लेते हैं लेकिन हमलोग आग्रह करते हैं विधायक जी से कि भविष्य मे ऐसी टिप्पणी करने से बचें क्यों कि धरना के दौरान स्वयं मेयर सुधा गुप्ता ने धरना स्थल पर जाकर उन्हें प्रणाम किया और सबके लिए पानी और लड्डू भेजा जो राजनीतिक सूचिता और संस्कार था।

संवाददाता सम्मेलन में नलिनी सिन्हा, शिल्पी चक्रवती, कल्पना सेन, अपर्णा गुहा, रजनी बंसल, रीता शर्मा, श्रबनी भट्टाचार्य, सुनीता तिर्की, कंचन देवी आदि शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!