जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दे पर बीडीओ से मुलाकात यूथ कांग्रेस ने उठाया भीषण जल संकट का मुद्दा, 15-20 जून तक योजना शुरू करने का बीडीओ ने दिया आश्वासन
पूर्वी सिंहभूम जिला युवा कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष नवनीत मिश्रा के नेतृत्व में विभिन्न प्रखंडों के युवा पदाधिकारियों ने आज खासमहल स्थित प्रखंड कार्यालय में बीडीओ से मुलाकात की मुलाकात के दौरान बागबेड़ा जलापूर्ति योजना के तहत क्षेत्र की जनता को हो रही भीषण जल संकट एवं पेयजल संबंधी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया गया

जमशेदपुर- जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दे पर बीडीओ से मुलाकात
यूथ कांग्रेस ने उठाया भीषण जल संकट का मुद्दा, 15-20 जून तक योजना शुरू करने का बीडीओ ने दिया आश्वासन

जमशेदपुर- पूर्वी सिंहभूम जिला युवा कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष नवनीत मिश्रा के नेतृत्व में विभिन्न प्रखंडों के युवा पदाधिकारियों ने आज खासमहल स्थित प्रखंड कार्यालय में बीडीओ से मुलाकात की मुलाकात के दौरान बागबेड़ा जलापूर्ति योजना के तहत क्षेत्र की जनता को हो रही भीषण जल संकट एवं पेयजल संबंधी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया गया प्रतिनिधिमंडल ने यह जानने का प्रयास किया कि आम जनता को नियमित रूप से पेयजल की सुविधा कब तक उपलब्ध हो पाएगी इस संबंध में बीडीओ ने जानकारी दी कि उनका लक्ष्य 15 से 20 जून 2026 तक बागबेड़ा जलापूर्ति योजना को प्रारंभ करने का है। बीडीओ द्वारा निर्धारित इस लक्ष्य का पूरी टीम ने स्वागत किया।हालांकि यूथ कांग्रेस की ओर से यह सुझाव भी दिया गया कि जब तक जलापूर्ति योजना पूरी तरह सुचारु एवं व्यवस्थित रूप से शुरू नहीं हो जाती, तब तक बागबेड़ा कॉलोनी, हरहरगुट्टू, कीताडीह, प्रधान टोला, बाजार टोला, घाघीडीह, सोमाई झोपड़ी, कृष्णापुरी, प्रेमकुंज, रानीडीह, मतलाडीह एवं आसपास के अन्य क्षेत्रों में नियमित रूप से टैंकर के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराया जाए ताकि गर्मी के इस मौसम में जनता को राहत मिल सके।बीडीओ साहब ने आश्वासन दिया कि जनता की समस्या के समाधान हेतु हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष विकास मुखी, विधानसभा अध्यक्ष सुदामा मुखी, शेख साजिद, कुमार उद्धव, कुंदन तिवारी , रवि शंकर सिंह , जिला सचिव रंजीत झा , सुल्तान अहमद , अंकुश बनर्जी,प्रखंड अध्यक्ष आशीष ठाकुर , मंडल अध्यक्ष राज नारायण यादव , रंजन सिंह मुन्ना मिश्रा, राजा ओझा , चंदन यादव , मुकेश झा , अनीत सिंह ,संतोष रजक, राजू सिंह , आनंद नंदी ,राजा शर्मा , राजू यादव , पूजा देवी , तारकेश्वर यादव एवं अन्य लोग उपस्थित थे



