Uncategorized

मानगो में बड़े नालों का सफाई ठीक से नहीं होने से बारिस का जल घर में घुस रहे

झामुमो नेता उज्ज्वल दास ने मानगो नगर निगम क्षेत्र की बदहाल स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि मानगो के विभिन्न मुहल्लों में बरसात के मौसम में भारी वर्षा होने से बडे नाला का पानी एवं कचड़ा घरों में घूस गया है तथा नाला का पानी रोड में भी बह रहा है जिससे आम जनों का भी चलना मुश्किल हो गया है

जमशेदपुर- मानगो में बड़े नालों का सफाई ठीक से नहीं होने से बारिस का जल घर में घुस रहे

जमशेदपुर – झामुमो नेता उज्ज्वल दास ने मानगो नगर निगम क्षेत्र की बदहाल स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि मानगो के विभिन्न मुहल्लों में बरसात के मौसम में भारी वर्षा होने से बडे नाला का पानी एवं कचड़ा घरों में घूस गया है तथा नाला का पानी रोड में भी बह रहा है जिससे आम जनों का भी चलना मुश्किल हो गया है और जाम का भी नजारा देखने को मिलता है । बरसात से पहले बड़े नाला का सफाई ठीक से नही होने के कारण आज सभी को इस परेशानी से झेलना पड़ रहा है । साथ ही कई जगहों पर बड़े नाला का ढक्कन भी टूट गया है जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है जिसका जिम्मेबारी लेने वाला कोई नहीं है । उज्ज्वल दास ने कहा कि इस तरह की समस्या डिमना रोड ,आजाद बस्ती ,ओल्ड पुरुलिया रोड आदि जगहों में देखने को मिल रही है । झामुमो नेता उज्जवल दास ने बताया कि उन्हें फोन द्वारा मुहुहला वासी उक्त समस्याओं के बारे में जानकारी दिये हैं । इस मौके पर उज्ज्वल दास के साथ प्रकाश महतो, निखिल पाल , मकसूद अंसारी, सुरज गौर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!