Uncategorized

पुलिस अधीक्षक सिटी ललित मीणा की अपील नशा, रेस ड्राइविंग और बिना नंबर प्लेट वाहनों पर होगी सख्त कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक (सिटी) ललित मीणा ने शहरवासियों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा है कि नशे की हालत में वाहन चलाना और रेस ड्राइविंग करना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि आम लोगों की जान के लिए भी गंभीर खतरा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में पकड़े जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी

पुलिस अधीक्षक सिटी ललित मीणा की अपील नशा, रेस ड्राइविंग और बिना नंबर प्लेट वाहनों पर होगी सख्त कार्रवाई

जमशेदपुर- पुलिस अधीक्षक (सिटी) ललित मीणा ने शहरवासियों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा है कि नशे की हालत में वाहन चलाना और रेस ड्राइविंग करना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि आम लोगों की जान के लिए भी गंभीर खतरा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में पकड़े जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एसपी सिटी ने कहा कि बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने सभी वाहन चालकों से अपने वाहनों पर वैध नंबर प्लेट लगाने तथा यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाया जा सकता है।
उन्होंने ऑटो चालकों को भी विशेष रूप से जागरूक करते हुए कहा कि कई ऑटो के पीछे लगाए जाने वाले पर्दे सुरक्षा की दृष्टि से उचित नहीं हैं। ऐसे पर्दों के कारण चालक को पीछे से आने वाले वाहनों की सही जानकारी नहीं मिल पाती, जिससे वे अचानक वाहन रोक देते हैं और दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। उन्होंने ऑटो चालकों से ऐसे पर्दे हटाने तथा सुरक्षित और जिम्मेदार तरीके से वाहन संचालन करने का आग्रह किया।
पुलिस प्रशासन ने दोहराया कि सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही नागरिकों से यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित और जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय देने की अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!