Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

जदयू पूर्वी सिंहभूम ने उपायुक्त को सौंपा जनसमस्याओं के समाधान एवं नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु ज्ञापन

जनता दल (यूनाइटेड) पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के नेतृत्व में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को विभिन्न जनसमस्याओं, नागरिक सुविधाओं की बदहाल स्थिति तथा लंबित विकास योजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन की मांग को लेकर एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा

जदयू पूर्वी सिंहभूम ने उपायुक्त को सौंपा जनसमस्याओं के समाधान एवं नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु ज्ञापन

जमशेदपुर- जनता दल (यूनाइटेड) पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के नेतृत्व में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को विभिन्न जनसमस्याओं, नागरिक सुविधाओं की बदहाल स्थिति तथा लंबित विकास योजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन की मांग को लेकर एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा

ज्ञापन में कहा गया कि जमशेदपुर महानगर एवं जिले के विभिन्न शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिक सुविधाओं की स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है, जिससे आम जनता को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जदयू ने इन समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु प्रभावी कार्रवाई और समयबद्ध कार्ययोजना की मांग की।

जदयू ने शहर में बढ़ती ट्रैफिक अव्यवस्था एवं जाम की समस्या पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्य चौक-चौराहों एवं बाजार क्षेत्रों में आम नागरिकों को प्रतिदिन भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। दिशा की बैठक में सीसीटीवी युक्त स्थानों पर वाहन जांच एवं चालान की कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया था, लेकिन इसका अपेक्षित प्रभाव धरातल पर दिखाई नहीं दे रहा है। पार्टी ने मांग की कि यातायात पुलिस का मुख्य उद्देश्य यातायात व्यवस्था को नियंत्रित एवं सुचारु बनाए रखना होना चाहिए तथा नियम उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से ऑनलाइन चालान की प्रभावी व्यवस्था लागू की जाए।

ज्ञापन में चालान भुगतान प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी बनाने की मांग करते हुए कहा गया कि ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से भुगतान की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे आम जनता को सुविधा मिले तथा ट्रैफिक पुलिस यातायात प्रबंधन पर अधिक ध्यान केंद्रित कर सके।

पार्टी ने मानगो नगर निगम (एमएनएसी) क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना का टेन्डर महीनों पहले हो चुका है, लेकिन कार्य अब तक धरातल पर नहीं उतर पाया है। इसके अलावा खराब स्ट्रीट लाइटों को बदला नहीं जा रहा है तथा क्षेत्र मे नियमित कचरा उठाव नहीं होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जदयू ने नियमित सफाई एवं कचरा निष्पादन की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।

ज्ञापन में जिले में गहराते पेयजल संकट का भी उल्लेख किया गया। पार्टी ने कहा कि कई क्षेत्रों में देर रात अथवा तड़के सुबह जलापूर्ति हो रही है, जिससे आम नागरिकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें रात में जागकर पानी भरना पड़ता है।

जदयू ने मानगो क्षेत्र में इनडोर एवं आउटडोर स्टेडियम की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि खेल प्रतिभाओं को उचित सुविधाएं एवं अवसर नहीं मिल पा रहे हैं। पार्टी ने शीघ्र स्टेडियम निर्माण की मांग की।

इसके अतिरिक्त जेएनएसी क्षेत्र में सड़कों एवं नालियों पर फैले कचरे, सफाई व्यवस्था में व्याप्त अनियमितताओं तथा सफाई कर्मियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग भी ज्ञापन के माध्यम से की गई।

ज्ञापन में जुस्को द्वारा उपभोक्ताओं को पेयजल कनेक्शन संयोजन में आ रही कठिनाईयों के समाधान में अपनाई जा रही टालमटोल की नीति पर भी चिंता व्यक्त की गई तथा उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की गई।

जदयू ने उपायुक्त से आग्रह किया कि शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई तथा अन्य मूलभूत नागरिक सुविधाओं से जुड़ी लंबित समस्याओं के समाधान हेतु विशेष अभियान चलाया जाए तथा संबंधित विभागों को स्पष्ट कार्ययोजना बनाकर समयबद्ध तरीके से क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया जाए।

उपायुक्त ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित करने का आश्वासन दिया।

ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, जिला महासचिव कुलविंदर सिंह पन्नू, प्रकाश कोया, प्रेम सक्सेना, संजीव सिंह, राजेश प्रसाद, प्रवीण सिंह, लालू गौड़, अर्जुन यादव, विजय सिंह, अशोक सिंह, मुश्ताक अहमद, विनोद सिंह, तारक मुखर्जी,दीपक गौड़, दिनेश सिंह, संजय सिंह, दीपक कुमार, सुष्मिता मंडल, गणेश चन्द्र सहित जनता दल (यूनाइटेड) के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!