जमशेदपुर को नई व्यवस्था की जरूरत, पुरानी पार्किंग नीति से नहीं चलेगा शहर – सौरभ विष्णु
जन विकास मंच के प्रमुख एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सौरभ विष्णु ने जमशेदपुर में बढ़ती पार्किंग समस्या, जाम और पुरानी यातायात व्यवस्था को लेकर टाटा स्टील और जिला प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि शहर का विस्तार हो रहा है, लेकिन जनता से जुड़ी सुविधाएं अभी भी पुराने ढांचे में चल रही हैं

जमशेदपुर को नई व्यवस्था की जरूरत, पुरानी पार्किंग नीति से नहीं चलेगा शहर – सौरभ विष्णु
जमशेदपुर- जन विकास मंच के प्रमुख एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सौरभ विष्णु ने जमशेदपुर में बढ़ती पार्किंग समस्या, जाम और पुरानी यातायात व्यवस्था को लेकर टाटा स्टील और जिला प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि शहर का विस्तार हो रहा है, लेकिन जनता से जुड़ी सुविधाएं अभी भी पुराने ढांचे में चल रही हैं।
सौरभ विष्णु ने कहा कि टाटा स्टील लगातार अपने उद्योग और कंपनी का विस्तार कर रही है। वहीं जिला प्रशासन ने भी समय के साथ अपनी व्यवस्थाओं को बदला है। पुराना डीसी कार्यालय छोड़कर नया कार्यालय बनाया गया, पुराने एसपी कार्यालय की जगह नया एसपी कार्यालय तैयार किया गया और पुलिस व्यवस्था का भी विस्तार हुआ। जब प्रशासनिक और औद्योगिक व्यवस्था समय के अनुसार आधुनिक हो सकती है, तो फिर आम जनता के लिए पार्किंग और ट्रैफिक व्यवस्था को नई जरूरतों के अनुसार क्यों नहीं बदला जा रहा है।
जमशेदपुर में वाहनों की संख्या बढ़ना जनता की गलती नहीं है पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग मजबूरी में सड़क किनारे वाहन खड़े करते हैं और फिर चालान की कार्रवाई झेलते हैं। केवल चालान काटने से समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि स्थायी व्यवस्था बनानी होगी।
उन्होंने कहा कि टाटा स्टील जिस तरह कंपनी के विकास और विस्तार में अपनी भूमिका निभा रही है टाटा स्टील ने अपने वेंडर कर्मचारियों के लिए न्यू बारी मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की है, उसी तरह शहरवासियों के लिए भी आधुनिक पार्किंग व्यवस्था विकसित करने में सहयोग करना चाहिए। बढ़ते जमशेदपुर के लिए मल्टीलेवल पार्किंग, व्यवस्थित वाहन स्टैंड और बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन समय की मांग है।
विष्णु ने मांग कि जहां-जहां पार्किंग के लिए जमीन चिन्हित है, वहां जल्द से जल्द मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण कराया जाए प्रमुख बाजारों, चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में स्थायी ट्रैफिक व्यवस्था लागू हो और अवैध पार्किंग रोकने के लिए नियमित निगरानी की जाए। विकास सिर्फ बड़े भवन, कार्यालय और उद्योगों के विस्तार से नहीं होता, बल्कि जब आम नागरिकों को बेहतर सुविधा, आसान यातायात और व्यवस्थित शहर मिलता है, तभी विकास का वास्तविक उद्देश्य पूरा होता है। टाटा स्टील और प्रशासन को मिलकर जमशेदपुर की पुरानी व्यवस्था को आधुनिक व्यवस्था में बदलना होगा, ताकि शहरवासियों को रोज-रोज के जाम और पार्किंग की समस्या से स्थायी राहत मिल सके।
जन विकास मंच के प्रमुख एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सौरभ विष्णु ने जमशेदपुर में बढ़ती पार्किंग समस्या, जाम और पुरानी यातायात व्यवस्था को लेकर टाटा स्टील और जिला प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि शहर का विस्तार हो रहा है, लेकिन जनता से जुड़ी सुविधाएं अभी भी पुराने ढांचे में चल रही हैं
सौरभ विष्णु ने कहा कि टाटा स्टील लगातार अपने उद्योग और कंपनी का विस्तार कर रही है। वहीं जिला प्रशासन ने भी समय के साथ अपनी व्यवस्थाओं को बदला है। पुराना डीसी कार्यालय छोड़कर नया कार्यालय बनाया गया, पुराने एसपी कार्यालय की जगह नया एसपी कार्यालय तैयार किया गया और पुलिस व्यवस्था का भी विस्तार हुआ। जब प्रशासनिक और औद्योगिक व्यवस्था समय के अनुसार आधुनिक हो सकती है, तो फिर आम जनता के लिए पार्किंग और ट्रैफिक व्यवस्था को नई जरूरतों के अनुसार क्यों नहीं बदला जा रहा है
जमशेदपुर में वाहनों की संख्या बढ़ना जनता की गलती नहीं है। पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग मजबूरी में सड़क किनारे वाहन खड़े करते हैं और फिर चालान की कार्रवाई झेलते हैं। केवल चालान काटने से समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि स्थायी व्यवस्था बनानी होगी
उन्होंने कहा कि टाटा स्टील जिस तरह कंपनी के विकास और विस्तार में अपनी भूमिका निभा रही है टाटा स्टील ने अपने वेंडर कर्मचारियों के लिए न्यू बारी मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की है, उसी तरह शहरवासियों के लिए भी आधुनिक पार्किंग व्यवस्था विकसित करने में सहयोग करना चाहिए। बढ़ते जमशेदपुर के लिए मल्टीलेवल पार्किंग, व्यवस्थित वाहन स्टैंड और बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन समय की मांग है।
विष्णु ने मांग कि जहां-जहां पार्किंग के लिए जमीन चिन्हित है वहां जल्द से जल्द मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण कराया जाए। प्रमुख बाजारों, चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में स्थायी ट्रैफिक व्यवस्था लागू हो और अवैध पार्किंग रोकने के लिए नियमित निगरानी की जाए। विकास सिर्फ बड़े भवन कार्यालय और उद्योगों के विस्तार से नहीं होता, बल्कि जब आम नागरिकों को बेहतर सुविधा, आसान यातायात और व्यवस्थित शहर मिलता है, तभी विकास का वास्तविक उद्देश्य पूरा होता है। टाटा स्टील और प्रशासन को मिलकर जमशेदपुर की पुरानी व्यवस्था को आधुनिक व्यवस्था में बदलना होगा ताकि शहरवासियों को रोज-रोज के जाम और पार्किंग की समस्या से स्थायी राहत मिल सके।