केन्द्रीय भ्रष्टाचार निरोधक जांच ब्यूरो (CACIB) की राष्ट्रीय समिति द्वारा आयोजित बैठक में संगठन के विस्तार, सुदृढ़ीकरण एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां प्रदान करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया
नगेंद्र कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान संगठन की गतिविधियों के प्रचार-प्रसार, जनसंपर्क तथा मीडिया समन्वय में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनकी उत्कृष्ट कार्यक्षमता एवं समर्पण को ध्यान में रखते हुए सेंट्रल कमिटी ने उन्हें झारखंड प्रदेश मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है

जमशेदपुर- केन्द्रीय भ्रष्टाचार निरोधक जांच ब्यूरो (CACIB) की राष्ट्रीय समिति द्वारा आयोजित बैठक में संगठन के विस्तार, सुदृढ़ीकरण एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां प्रदान करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।
राष्ट्रीय समिति के निर्णयानुसार संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण, उत्कृष्ट कार्यशैली एवं निरंतर योगदान को देखते हुए निम्नलिखित पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से पदोन्नत किया गया है:
1. श्री नगेंद्र कुमार
पूर्व पद: मीडिया प्रभारी, कोल्हान प्रमंडल
नया पद: झारखंड प्रदेश मीडिया प्रभारी
नगेंद्र कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान संगठन की गतिविधियों के प्रचार-प्रसार, जनसंपर्क तथा मीडिया समन्वय में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनकी उत्कृष्ट कार्यक्षमता एवं समर्पण को ध्यान में रखते हुए सेंट्रल कमिटी ने उन्हें झारखंड प्रदेश मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
2. शशिभूषण मुखी
पूर्व पद: प्रेसिडेंट, पूर्वी सिंहभूम
नया पद: डायरेक्टर
शशिभूषण मुखी द्वारा संगठन के विस्तार, जनजागरण तथा विभिन्न सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में दिए गए विशिष्ट योगदान को देखते हुए उन्हें डायरेक्टर के उच्च पद पर पदोन्नत किया गया है।
CACIB की केंद्रीय समिति ने दोनों पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। समिति ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व, अनुभव और समर्पण से संगठन झारखंड सहित राष्ट्रीय स्तर पर भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपने अभियान को और अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनाएगा।
संगठन का उद्देश्य पारदर्शिता, जवाबदेही और भ्रष्टाचार-मुक्त समाज की स्थापना के लिए जनसहभागिता को बढ़ावा देना तथा जनहित के मुद्दों पर प्रभावी कार्य करना है। नव पदोन्नत पदाधिकारियों की नियुक्ति इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उक्त जानकारी बाबूलाल नाग
केंद्रीय प्रशासनिक निदेशक CENTRAL ANTI CORRUPTION INVESTIGATION BUREAU (CACIB)केन्द्रीय भ्रष्टाचार निरोधक जांच ब्यूरो ने दी है




