Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

शहर में बढ़ते अपराध के खिलाफ भाजपा गोलमुरी मंडल ने भरी हुंकार, बैठक में 2 जुलाई के मशाल जुलूस और 3 जुलाई के जमशेदपुर बंद को सफल बनाने पर बनी रणनीति

पूर्वी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भाजपा गोलमुरी मंडल की महत्वपूर्ण मासिक सांगठनिक बैठक बुधवार को सीपी समिति सभागार में मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में बिष्टुपुर में हुए हिमांशु सिंह हत्याकांड सहित शहर में लगातार बढ़ रही चापड़बाजी, चाकूबाजी, लूट, चोरी, अवैध लॉटरी, नशे के कारोबार, महिलाओं के साथ चेन छिनतई एवं अन्य आपराधिक घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की गई

शहर में बढ़ते अपराध के खिलाफ भाजपा गोलमुरी मंडल ने भरी हुंकार, बैठक में 2 जुलाई के मशाल जुलूस और 3 जुलाई के जमशेदपुर बंद को सफल बनाने पर बनी रणनीति

जमशेदपुर- पूर्वी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भाजपा गोलमुरी मंडल की महत्वपूर्ण मासिक सांगठनिक बैठक बुधवार को सीपी समिति सभागार में मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में बिष्टुपुर में हुए हिमांशु सिंह हत्याकांड सहित शहर में लगातार बढ़ रही चापड़बाजी, चाकूबाजी, लूट, चोरी, अवैध लॉटरी, नशे के कारोबार, महिलाओं के साथ चेन छिनतई एवं अन्य आपराधिक घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। बैठक में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि जमशेदपुर की कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जबकि प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। इस परिस्थिति को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा निर्देशित 2 जुलाई को शाम 6 बजे प्रस्तावित मशाल जुलूस एवं 3 जुलाई को आहूत व्यापक जमशेदपुर बंद को सफल बनाने हेतु विस्तृत रणनीति तैयार की गई और कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में एसआईआर, मंडल क्षेत्र के विभिन्न जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों, संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही, बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने पर विशेष रूप से जोर दिया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्वी सिंहभूम जिला प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा कि कभी शांत और औद्योगिक नगरी के रूप में पहचान रखने वाला जमशेदपुर आज अपराधियों के आतंक से कराह रहा है। उन्होंने कहा कि हिमांशु सिंह हत्याकांड ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है, लेकिन इसके बावजूद अपराधी लगातार पुलिस और प्रशासन को चुनौती देकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की उदासीनता और प्रशासनिक विफलता के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। भाजपा जनभावनाओं के अनुरूप सड़कों पर उतरकर कानून-व्यवस्था के सवाल पर संघर्ष करेगी और हिमांशु सिंह को न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।

वहीं जिला उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान पर विस्तार से जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुद्ध और पारदर्शी मतदाता सूची अत्यंत आवश्यक है। प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में पात्र मतदाताओं का नाम सूची में सुनिश्चित कराए एवं किसी भी प्रकार की त्रुटि या गड़बड़ी को दूर करने में बीएलओ का सहयोग करे। उन्होंने एसआईआर अभियान को सफल बनाने के लिए संगठनात्मक एकजुटता और जनजागरूकता पर विशेष बल दिया।

मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय ने कहा कि भाजपा गोलमुरी मंडल 2 जुलाई को मशाल जुलूस और 3 जुलाई को प्रस्तावित जमशेदपुर बंद को गोलमुरी क्षेत्र में पूर्ण रूप से सफल बनाएगा। उन्होंने कहा कि बढ़ते अपराध और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के खिलाफ जनता में भारी आक्रोश है और भाजपा कार्यकर्ता जनभावनाओं के अनुरूप लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराएंगे। उन्होंने मंडल के सभी पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से बढ़-चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

बैठक में मंच संचालन मंडल महामंत्री अशोक सामंत एवं धन्यवाद ज्ञापन मंडल महामंत्री अमिश अग्रवाल ने किया।

बैठक में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्वी सिंहभूम जिला प्रभारी दिनेश कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश सिंह यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हलदर नारायण साह, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अप्पा राव, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रोबिर चटर्जी राणा सहित मंडल पदाधिकारी सतीश शर्मा, मुकेश चौधरी, बिमला साहू, सीनू राव, अशोक सामंत, अमिश अग्रवाल, समरेश शुक्ला, अमरेंद्र सिंह, दशमी पूर्ति, बी. श्रीनिवास राव, लक्ष्मण बेहरा, राकेश गिरी, रबीन्द्र घोष, संदीप आईच, बंटी अग्रवाल, नौशाद खान, कपिल कुमार, ममता कपूर, बिमला साहू, राकेश कुमार, रंजीत गुप्ता, सन्नी सिंह चौहान समेत विभिन्न बूथों के अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!