Uncategorized

कांवर यात्रा में शामिल कदमा और सोनारी के शिव भक्तों को मिला पहचान पत्र टॉर्च और प्लास्टिक अवश्य रखें साथ – विकास सिंह

बाबा बैधनाथ सेवा संघ की ओर से आगामी 9 अगस्त को आयोजित होने वाली निशुल्क कांवर यात्रा में शामिल होने वाले कदमा और सोनारी के शिवभक्तों की बैठक रामनगर सामुदायिक भवन कदमा एवं भूतनाथ मंदिर सोनारी में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से यात्रा में शामिल होने वाले कांवरिया उपस्थित हुए । सभी के बीच पहचान पत्र का एवं यात्रा की गाइडलाइन की प्रतिलिपि का वितरण किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने बताया कि पूरे यात्रा में किसी प्रकार की परेशानी किसी को ना हो इसका विशेष ख्याल रखने के लिए सत्तर की संख्या में सेवादल एक दिन पूर्व साउथ बिहार एक्सप्रेस से सुल्तानगंज रवाना होगा

कांवर यात्रा में शामिल कदमा और सोनारी के शिव भक्तों को मिला पहचान पत्र
टॉर्च और प्लास्टिक अवश्य रखें साथ – विकास सिंह

बाबा बैधनाथ सेवा संघ की ओर से आगामी 9 अगस्त को आयोजित होने वाली निशुल्क कांवर यात्रा में शामिल होने वाले कदमा और सोनारी के शिवभक्तों की बैठक रामनगर सामुदायिक भवन कदमा एवं भूतनाथ मंदिर सोनारी में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से यात्रा में शामिल होने वाले कांवरिया उपस्थित हुए । सभी के बीच पहचान पत्र का एवं यात्रा की गाइडलाइन की प्रतिलिपि का वितरण किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने बताया कि पूरे यात्रा में किसी प्रकार की परेशानी किसी को ना हो इसका विशेष ख्याल रखने के लिए सत्तर की संख्या में सेवादल एक दिन पूर्व साउथ बिहार एक्सप्रेस से सुल्तानगंज रवाना होगा । विकास सिंह ने यात्रा में शामिल होने वाले कांवरियों को अपने साथ टॉर्च लाइट एवं एक प्लास्टिक साथ रखने को कहा है। बैठक में समय पर विशेष जोर देते हुए सभी को प्रत्येक कार्यक्रम में पहुंचने की बात कही गई है ।

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=ZBNrM3r1byzHNjj7

विकास सिंह ने कहा यात्रा में शामिल होने वाले बिष्टुपुर और कदमा शिवभक्त कदमा स्थित मां रकणी मंदिर के समीप एकत्रित होकर पूजा अर्चना कर मानगों के लिए प्रस्थान करेंगे ,सोनारी और साकची के शिवभक्त सोनारी स्थित बाबा भूतनाथ मंदिर में एकत्रित होकर पूजा अर्चना कर मानगों के लिए प्रस्थान करेंगे । सभी लोग का एकत्रितकरण मानगों में होगा इसके बाद सभी लोग पूजा अर्चना कर 9 अगस्त को सुल्तानगंज के लिए प्रस्थान करेंगे । बैठक में मुख्य रूप से विकास सिंह ,राजकुमार श्रीवास्तव,आशुतोष सिंह, सुनील सिंह, विक्रम यादव, किशोर बर्मन, कृष्णा सिंह,अजय लोहार, समीर सुमन, मनोज राय, राजेश पांडे, राहुल डे , विराज डे, संजय लल्ला, सहित सैकड़ो लोग उपस्थित हुए ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!