Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

नि:शुल्क काँवर यात्रा के लिये 543 महिला एवं 457 पुरुषों ने कराया निबंधन 9 अगस्त को सुल्तानगंज रवाना होंगे कांवरिया लाल टोपी और नीली गंजी से पहचाने जाएंगे कांवरिया – विकास सिंह

बाबा बैधनाथ सेवा संघ के द्वारा 1000 शिवभक्तों को सावन माह में सुल्तानगंज से देवघर तक की पैदल यात्रा पर ले जाने की तैयारी पूरी कर ली गई है निशुल्क कांवर यात्रा में शामिल होकर सुल्तानगंज जाने वाले लोगों का पंजीयन का कार्य पूरा हो गया है साकची स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने बताया कि इस वर्ष 543 महिला एवं 457 पुरुषों ने कांवर यात्रा के लिए अपना पंजीयन कराया है

नि:शुल्क काँवर यात्रा के लिये 543 महिला एवं 457 पुरुषों ने कराया निबंधन 9 अगस्त को सुल्तानगंज रवाना होंगे कांवरिया
लाल टोपी और नीली गंजी से पहचाने जाएंगे कांवरिया – विकास सिंह

बाबा बैधनाथ सेवा संघ के द्वारा 1000 शिवभक्तों को सावन माह में सुल्तानगंज से देवघर तक की पैदल यात्रा पर ले जाने की तैयारी पूरी कर ली गई है निशुल्क कांवर यात्रा में शामिल होकर सुल्तानगंज जाने वाले लोगों का पंजीयन का कार्य पूरा हो गया है साकची स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने बताया कि इस वर्ष 543 महिला एवं 457 पुरुषों ने कांवर यात्रा के लिए अपना पंजीयन कराया है

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=JWZyQKIsUxdvyNa3

यात्रा में कदमा,सोनारी ,बिष्टुपुर , साकची और मानगों के शिव भक्त शामिल हैं विकास सिंह ने बताया कि इस बार 11वीं बार कांवर यात्रा का आयोजन किया जा रहा है 9 अगस्त को कोच बस, छोटी गाड़ी और ट्रेन के माध्यम से श्रद्धालु सुल्तानगंज जाएंगे । उन्होंने बताया की जत्थे में शामिल लोगों के पहचान हेतु लाल रंग की टोपी और नीले रंग की गंजी उपलब्ध कराई जाएगी । इसके साथ सभी को फोटो और मोबाइल नंबर युक्त पहचान पत्र भी दिया जाएगा जिस पहचान पत्र के द्वारा लोगों सुविधा के साथ-साथ धर्मशाला और वाहन में प्रवेश मिलेगा । रास्ते में संघ में शामिल कोई भी कांवरिया भटके नहीं इसलिए संघ में शामिल सेवक बम रेडियम लगे हुए कपड़े के साथ वॉकी-टॉकी लेकर साइकिल से गश्ती करते रहेंगे जो जत्थे में शामिल कांवरियों को सही ठहराव वाले जगह में पहुंचायेगे । जत्थे में डॉक्टर ,नर्स सारी जरूरतमंद दवाइयां के साथ शामिल रहेंगे जो कांवरियों के सेहत का ख्याल रखेंगे । एक एंबुलेंस भी जत्थे में शामिल रहेगा । विकास सिंह ने बताया कि पैदल कांवरिया पथ में कुल आठ पड़ाव आरक्षित किए गए हैं जहां भोजन विश्राम के साथ-साथ प्रत्येक पड़ाव में मनोरंजन एवं थकान दूर करने हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे । निजी जनरेटर की भी व्यवस्था प्रत्येक पड़ाव में की गई है । सांस्कृतिक कार्यक्रम के नियमित विशेष झांकी हेतु छत्तीसगढ़ से कलाकार बुलाए गए हैं । कांवरियों को सुविधा उपलब्ध कराने हेतु लगभग डेढ़ सौ कामगार सेवक बम ट्रेन की माध्यम से एक दिन पहले ही सुल्तानगंज रवाना हो जाएंगे । विकास सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष देवघर पहुंचने के बाद कांवरियों के विश्राम हेतु मारवाड़ी कावड़ संघ को आरक्षित किया जाता था लेकिन प्रबंधन के द्वारा पानी की समस्या बताए जाने के बाद इस वर्ष शिव गंगा के समीप होटल महामाया को पूरी तरह आरक्षित कर लिया गया है जहां लोग जलार्पण के बाद बाजार एवं विश्राम करेंगे इसके बाद बाबा बासुकीनाथ धाम की और प्रस्थान करेंगे । संवाददाता सम्मेलन में मुख्य रूप से काजल प्रसाद,राधा अग्रवाल,विद्या देवी, अंजनी देवी,ऊषा रानी दास ,कमला देवी,सुमन सिंन्हा,पायल कुमारी ,चन्दना बनर्जी मुख्य रूप से शामिल थीं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!