सावन के पाक महीने में दिखा गंगा जमुना तहजीब । कांग्रेस नेता शाहनवाज अहमद ने काँवर यात्रा हेतु विकास सिंह को भेंट किया पवित्र गेरुआ वस्त्र
सावन का पूरा महीना पवित्र और पाक रहता है सब कोई जात-पात और धर्म से ऊपर उठकर भगवान भोले की आराधना में लीन हो जाते । ऐसा माना जाता है की शंकर भगवान सावन के माह में हिमालय से आकर शिवालय में प्रवास करते हैं । सावन के महीने में भोलेनाथ की आराधना में जमशेदपुर भी पीछे नहीं रहता है शहर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते उस कार्यक्रम में एक बहुत ही साहसिक और अदभुत कार्यक्रम बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की ओर से आयोजित किया जाता है

सावन के पाक महीने में दिखा गंगा जमुना तहजीब ।
कांग्रेस नेता शाहनवाज अहमद ने काँवर यात्रा हेतु विकास सिंह को भेंट किया पवित्र गेरुआ वस्त्र

सावन का पूरा महीना पवित्र और पाक रहता है सब कोई जात-पात और धर्म से ऊपर उठकर भगवान भोले की आराधना में लीन हो जाते । ऐसा माना जाता है की शंकर भगवान सावन के माह में हिमालय से आकर शिवालय में प्रवास करते हैं । सावन के महीने में भोलेनाथ की आराधना में जमशेदपुर भी पीछे नहीं रहता है शहर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते उस कार्यक्रम में एक बहुत ही साहसिक और अदभुत कार्यक्रम बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की ओर से आयोजित किया जाता है
https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=CdOk7UEm1Qe44zG_
संघ की ओर से विकास सिंह की देखरेख में 1000 महिला और पुरुष शिवभक्त निशुल्क कांवर यात्रा में शामिल होकर जमशेदपुर से सुल्तानगंज रवाना होते हैं यात्रा पुरे सात दिनों का रहता है संघ की ओर से यात्रा में शामिल होने वाले शिव भक्तों को सारी तरह की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। इसी बीच मानगो में गंगा जमुना तहजीब का एक जीवंत उदाहरण देखने को मिला । अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव शाहनवाज अहमद ने निशुल्क कांवर यात्रा के संयोजक विकास सिंह को दूरभाष पर अपने कपड़े के प्रतिष्ठान यूनिफॉर्म गैलरी में बुलाकर अपने शोरूम से उन्हें पवित्र गेरुआ कपड़े का दो सेट अपनी ओर से तैयार कर देने की बात कही । उन्होंने विकास सिंह से आग्रह करते हुए इसे सप्रेम स्वीकार कर उनकी भी सहभागिता सावन के पावन माह में आयोजित होने वाली कांवर यात्रा में करने की बात कही विकास सिंह ने उनके द्वारा बनाए गए अंग वस्त्र को स्वीकारने की बात करते हुए कहा गंगा जमुना तहजीब की बातें किताबों में जो पढ़ने को मिलती थी वह देखने को भी मिला । शाहनवाज अहमद ने कहा धार्मिक कार्य को आपसी भाईचारा के द्वारा ही बढ़ाया जा सकता है साथ ही धर्म प्रति लोगों की आस्था को और अधिक मजबूत किया जा सकता है ।