Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

ओम कावंरिया सेवा संघ ने देवघर में 29 जुलाई से एक महीने तक सेवा शिविर लगाएगा – पप्पू सिंह

ओम कांवरिया सेवा संघ सावन में शिवभक्तों की सेवा के लिए देवघर कांवरिया पथ में सुइयां पहाड़ स्थित घुटिया में शिविर लगाएगा। आगामी 29 जुलाई से 27 अगस्त तक यह शिविर लगेगा। शिविर के लिए 32 वोलेंटियर की टीम सोमवार को रवाना हुई है। वहीं अलग अलग शहरों के दर्जन भर वोलेंटियर शिविर पर पहुंचेंगे। शिविर का उदघाटन 29 जुलाई को शाम में पूजा-आरती के बाद होगा

ओम कावंरिया सेवा संघ ने देवघर में 29 जुलाई से एक महीने तक सेवा शिविर लगाएगा – पप्पू सिंह

जमशेदपुर- ओम कांवरिया सेवा संघ सावन में शिवभक्तों की सेवा के लिए देवघर कांवरिया पथ में सुइयां पहाड़ स्थित घुटिया में शिविर लगाएगा। आगामी 29 जुलाई से 27 अगस्त तक यह शिविर लगेगा। शिविर के लिए 32 वोलेंटियर की टीम सोमवार को रवाना हुई है। वहीं अलग अलग शहरों के दर्जन भर वोलेंटियर शिविर पर पहुंचेंगे। शिविर का उदघाटन 29 जुलाई को शाम में पूजा-आरती के बाद होगा। बिरसानगर में एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर संस्था के प्रमुख पप्पू सिंह ने जानकारी दिया कि संगठन लगातार 16 वर्षो से यह शिविर लगा रहा है। शिविर में इस वर्ष भी शिवभक्तों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। शिवभक्तों के लिए नहाने, खाने, शौचालय, भोजन, नाश्ता और मसाज की व्यवस्था रहेगी। प्रत्येक सुबह और शाम को पूजा और आरती होगा। शिविर में भक्तों की थकान दूर करने के लिए मशीनों से फुट, हेड और बाॅडी मसाज दिया जाएगा। गर्म पानी की व्यवस्था रहेगी। इसके साथ ही सुबह और शाम नाश्ता के साथ भोजन दिया जाएगा। पूरी, सब्जी, हलवा, फल, साबुनदाना, खीर का वितरण होगा। मोबाइल चार्जर की व्यवस्था रहेगी। भक्तों के रात्रि विश्राम की भी व्यवस्था की जाएगी। इस संवाददाता सम्मेलन में संस्था के संरक्षक धनंजय कुमार सिंह, राजेन्द्र प्रसाद सिंह, सतेन्द्र सिंह, एमवी राव भी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!