Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज द्वारा बीपीएससी में चयनित अंकित शर्मा को सम्मानित किया गया

बीपीएससी द्वारा आयोजित प्रशासनिक सेवा के परीक्षा में केबुल बस्ती निवासी अंकित शर्मा ने 218 वां रैंक लाकर अपने परिवार और समाज का नाम रौशन किए हैं। जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज द्वारा इन्हें इनके आवास पर जाकर अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया

जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज द्वारा बीपीएससी में चयनित अंकित शर्मा को सम्मानित किया गया

जमशेदपुर- बीपीएससी द्वारा आयोजित प्रशासनिक सेवा के परीक्षा में केबुल बस्ती निवासी अंकित शर्मा ने 218 वां रैंक लाकर अपने परिवार और समाज का नाम रौशन किए हैं। जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज द्वारा इन्हें इनके आवास पर जाकर अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने उनकी सराहना करते हुए उनके इस उपलब्धि पर समाज को लिए गौरव बताएं। महामंत्री सुजीत शर्मा ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में अंकित ने इस मुकाम को हासिल किए हैं जो समाज के बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत का काम करेगा। महिला अध्यक्षा मिला शर्मा और कोषाध्यक्ष डाक्टर अमृता शर्मा ने भी इनके परिवार के साथ अंकित के सफलता पर ढेरों शुभकामनाएं दी और उज्जवल भविष्य की कामना किए। केन्द्रीय पदाधिकारी जितेन्द्र शर्मा, अजित शर्मा, कृष्णा शर्मा गोलमुरी क्षेत्र के अध्यक्ष रमेश शर्मा, साकची क्षेत्र के अध्यक्ष रमेश शर्मा ने भी इन्हें पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किए और इनके इस उपलब्धि पर खुब सारी बधाइयां दी। इनके परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे। इस खुशी के मौके पर अंकित के मां के आंसू रूकने का नाम नहीं ले रहा था। माहौल काफी खुशनुमा और गर्व भरा था। अंकित को जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज के केन्द्रीय कार्यकारिणी ने 28 जुन को अपने केन्द्रीय कार्यालय में आमंत्रित किए हैं जहां समाज के बच्चे, अभिभावक, क्षेत्रीय पदाधिकारी, महिला कमिटी, युवा साथी उपस्थित रहेंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!