Uncategorized

रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह में पर्यावरण संरक्षण जागरूकता संगोष्ठी एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

हाता स्थित रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह, गीतिलता में आज पर्यावरण पहल के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय सह-पर्यावरण प्रमुख बंदेशंकर सिंह ने कहा कि विज्ञान और तकनीक मानव जीवन को सुविधाजनक बना सकते हैं, किंतु पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने का कोई स्थायी विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि जल, वायु एवं मिट्टी को प्रदूषण से बचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। वृक्षारोपण, जल स्रोतों का संरक्षण, मिट्टी का पोषण तथा ऊर्जा संरक्षण जैसे उपायों को जीवनशैली का हिस्सा बनाना आवश्यक है। उन्होंने बिजली एवं पेट्रोलियम की बचत, इलेक्ट्रिक वाहनों तथा सीएनजी एवं पीएनजी के उपयोग को बढ़ावा देने पर भी बल दिया

रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह में पर्यावरण संरक्षण जागरूकता संगोष्ठी एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
हाता स्थित रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह, गीतिलता में आज पर्यावरण पहल के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

<img src="https://newjharkhandvani.in/wp-content/uploads/2026/08/IMG-20260829-WA01233-300×68.jpg" alt="" width="300" height="68" class="alignnone size-medium wp-imawp-image-3124
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय सह-पर्यावरण प्रमुख बंदेशंकर सिंह ने कहा कि विज्ञान और तकनीक मानव जीवन को सुविधाजनक बना सकते हैं, किंतु पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने का कोई स्थायी विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि जल, वायु एवं मिट्टी को प्रदूषण से बचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। वृक्षारोपण, जल स्रोतों का संरक्षण, मिट्टी का पोषण तथा ऊर्जा संरक्षण जैसे उपायों को जीवनशैली का हिस्सा बनाना आवश्यक है। उन्होंने बिजली एवं पेट्रोलियम की बचत, इलेक्ट्रिक वाहनों तथा सीएनजी एवं पीएनजी के उपयोग को बढ़ावा देने पर भी बल दिया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं पर्यावरण पहल के संयोजक मनोज कुमार सिंह ने कहा कि भविष्य में जल संकट विश्व की सबसे गंभीर चुनौतियों में से एक होगा। उन्होंने शिमला एवं चेन्नई जैसे शहरों के उदाहरण देते हुए बताया कि आधुनिक सुविधाओं के बावजूद जल की उपलब्धता एक बड़ी समस्या बनती जा रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से पौधारोपण करने, प्लास्टिक के उपयोग से बचने, जल संरक्षण करने तथा स्वच्छता एवं पर्यावरण जागरूकता को सामाजिक अभियान बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि हम आने वाली पीढ़ियों के लिए कोई सर्वोत्तम विरासत छोड़ना चाहते हैं, तो वह एक स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ धरती होनी चाहिए।

स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत पर्यावरण प्रमुख डाॅ. अनिल राय ने पर्यावरण पहल की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2016 से अब तक संगठन 80 से अधिक विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में पर्यावरण जागरूकता संगोष्ठियों का आयोजन कर चुका है तथा 10 हजार से अधिक पौधे रोपित किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि संगठन प्रतिवर्ष विश्व जल दिवस, पृथ्वी दिवस, विश्व पर्यावरण दिवस, जैव विविधता दिवस, वन महोत्सव एवं अक्षय ऊर्जा दिवस जैसे अवसरों पर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता है। इसके अतिरिक्त दलमा क्षेत्र में वन्यजीव अध्ययन एवं सर्वेक्षण तथा पर्यावरण जागरूकता पदयात्रा जैसे कार्यक्रम भी संचालित किए जाते हैं।

संस्थान की ओर से अध्यक्ष श्री राम बचन ने सभी अतिथियों का अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

कार्यक्रम के दौरान जिला पर्यावरण प्रमुख संजय अग्रवाल ने पर्यावरण विषयक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक प्रो. शीतल मिश्रा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डाॅ. किशन शर्मा ने प्रस्तुत किया।

संगोष्ठी के उपरांत आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में आम, जामुन, अश्वगंधा, पारिजात, बेलपत्र, अमरूद, इंसुलिन, लेमनग्रास, गुलमोहर, इमली एवं काजू सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।

इस आयोजन में रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) एवं उन्नत भारत अभियान के सदस्यों का सक्रिय योगदान रहा।

कार्यक्रम में संस्थान के अध्यक्ष श्री रामबचन, प्राचार्या डाॅ. कल्याणी कबीर, प्रो. ऐश्वर्या, डाॅ. भूपेश चंद्रा, डाॅ. दिनेश यादव, डाॅ. रश्मि, डाॅ. गंगा भोला, डाॅ. सुमन लता, प्रो. अमृता सुरीन, प्रो. मंजू, प्रो. शिखा सामंता, प्रो. किरण, प्रो. अबीर भट्टाचार्य, प्रो. दीपिका महतो, स्वदेशी जागरण मंच के अशोक कुमार, विनय शर्मा, मनोज सखुजा, देव कुमार सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!