Uncategorized

एचईसी प्रशासन अतिक्रमण के नाम पर गरीबों का आशियाना न उजाड़े वर्षों से रह रहे निवासियों के उक्त स्थान को लीज पर आवंटन कर दे – कैलाश यादव

केंद्र के इशारे पर एचईसी में जिला प्रशासन की कार्रवाई,संजय सेठ कमजोर एवं लाचार मंत्री, विस्थापित के पहले पुनर्वास की व्यवस्था करे प्रशासन अन्यथा जनांदोलन होगा

एचईसी प्रशासन अतिक्रमण के नाम पर गरीबों का आशियाना न उजाड़े वर्षों से रह रहे निवासियों के उक्त स्थान को लीज पर आवंटन कर दे – कैलाश यादव

केंद्र के इशारे पर एचईसी में जिला प्रशासन की कार्रवाई,संजय सेठ कमजोर एवं लाचार मंत्री, विस्थापित के पहले पुनर्वास की व्यवस्था करे प्रशासन अन्यथा जनांदोलन होगा

रांची- आज एचईसी नागरिक संघ की धुर्वा बासकोचा में महत्वपूर्ण बैठक की गई बैठक की अध्यक्षता प्रदेश राजद प्रवक्ता सह एचईसी नागरिक परिषद के अध्यक्ष कैलाश यादव ने किया
बैठक में चर्चा के दौरान कैलाश यादव ने एचईसी और जिला प्रशासन पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अतिक्रमण के नाम पर वर्षों से रह रहे गरीब निवासियों के आशियाना को उजाड़ने का काम पर तत्काल रोक लगे क्योंकि यह न्यायपूर्ण रवैया नहीं है !

श्री यादव ने एचईसी और जिला प्रशासन को हिदायत एवं सुझाव देते हुए कहा कि बगैर पुनर्वास की व्यवस्था किए वर्षों से रह रहे लोगों को क्यों विस्थापित किया जा रहा है, जनकल्याण के हितैषी के बजाय नैतिकता को ताख पर रख कर लोगों का घर उजड़ना अनुचित निर्णय है ! अगर एचईसी प्रशासन अविलंब रोक नहीं लगाई तो जनांदोलन का रूप तैयार किया जाएगा

श्री यादव का स्पष्ट कहना है कि एचईसी केंद्र सरकार के अधीन पीएसयू कंपनी है ! केंद्र सरकार के इशारे पर एचईसी प्रशासन अतिक्रमण के नाम पर लोगों के घर तोड़ने का काम कर रही है क्योंकि एचईसी में खाली जमीन एवं रह रहे लोगों के जमीन को खाली कराकर बड़े बड़े गुजराती उद्योगपतियों के हाथों बेचना चाहती है ! उदाहरण के तौर पर विगत वर्ष सेक्टर 2 में स्थित लाइट हाउस प्रोजेक्ट के नाम पर गुजरात के कंपनी को जमीन देकर लाभुकों को सस्ते दामों में घर देने के नाम पर कमजोर फ्लैट्स बनाया और करोड़ो रुपए मुनाफा कमाया

श्री यादव ने कहा कि एचईसी नगर परिसर में उक्त स्थान पर वर्षो से रहने वाले निवासियों को प्रबंधन लीज पर आवंटन कर दे ताकि लोग सुरक्षित जीवन व्यतीत कर सके , प्रबंधन द्वारा ऐसा करने से विभाग को बड़े पैमाने पर रेवेन्यू भी आएगा जिससे एचईसी की आर्थिक स्थिति अच्छी होगी

विदित है वर्षों से रहने वाले निवासियों के पास बिजली पानी टेलीफोन कनेक्शन के साथ राशन कार्ड भी है, यहाँ तक की उनके रहने का स्थानीय प्रमाण के तौर पर आधार कार्ड वोटर कार्ड भी है तो इस स्थिति में प्रशासन द्वारा लोगों का आशियाना उजड़ना असंवैधानिक निर्णय है !

राजद नेता श्री यादव ने कहा कि रांची के सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ एक लाचार व वेबस मंत्री है ! क्योंकि केंद्र सरकार के इशारे पर प्रशासन अतिक्रमण के नाम पर लोगों उजाड़ने का काम कर रही है इस पर अविलंब रोक लगे और पहले पुनर्वास की व्यवस्था करे अन्यथा जनता आक्रोशित है जनांदोलन का रूप तैयार हो जाएगा !

अगर अतिक्रमण की कार्रवाई पर रोक नहीं हुई तो इस संबंध में रविवार को दिन दो बजे से धुर्वा बस स्टैंड में प्रमुख सामाजिक संगठनों एवं लोगों की एक बड़ी बैठक आयोजित होगी

आज की बैठक में ऊषा यादव पार्वती ठाकुर ज्योति चौहान आशा देवी राम अमरजीत कौर नैना देवी यशोमती देवी चंदा राय बिंदु राय माला देवी रामकुमार यादव इकबाल चौधरी धनंजय कुमार यादव राहुल कुमार नीरज कुमार मैनेजर राय दीपक राय गोपाल गुप्ता नितिन सिंह आलोक यादव कौशल सिंह अनिकेत कुमार अभिषेक सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!