Uncategorized

हिमांशु सिंह का कातिल भाजपा नेता नीरज सिंह निकला,शीर्ष भाजपाई बेनकाब बगैर हकीकत जाने हल्ला न करें और ओछी राजनीति से बचें शासन-प्रशासन को बधाई – कैलाश यादव

झारखंड प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने प्रेस बयान जारी कर बताया कि विगत दिनों जमशेदपुर में करनी सेना का युवा नेता हिमांशु सिंह का हत्या हो गया था ! इस घटना को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन काफी चिंतित थे, इस मामले को गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने जमशेदपुर और सरायकेला के एसपी को तत्काल एक्शन लेते हुए हटा दिया था ! उसके बाद उन्होंने दूसरे एसपी का पोस्टिंग किया विदित है हिमांशु सिंह के हत्या के बाद भाजपा ओछी राजनीति का परिचय दिया और बगैर सोचे समझे एवं हकीकत जाने बिना जमशेदपुर बंद का आहवान कर दिया था ! जबकि यह एक संवेदनशील विषय था जिसपर शासन प्रशासन मुस्तैदी पूर्वक महज कुछ ही दिन में मुख्य अभियुक्त नीरज सिंह को धर दबोचा

हिमांशु सिंह का कातिल भाजपा नेता नीरज सिंह निकला,शीर्ष भाजपाई बेनकाब बगैर हकीकत जाने हल्ला न करें और ओछी राजनीति से बचें शासन-प्रशासन को बधाई – कैलाश यादव

रांची- आज झारखंड प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने प्रेस बयान जारी कर बताया कि विगत दिनों जमशेदपुर में करनी सेना का युवा नेता हिमांशु सिंह का हत्या हो गया था ! इस घटना को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन काफी चिंतित थे, इस मामले को गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने जमशेदपुर और सरायकेला के एसपी को तत्काल एक्शन लेते हुए हटा दिया था ! उसके बाद उन्होंने दूसरे एसपी का पोस्टिंग किया

विदित है हिमांशु सिंह के हत्या के बाद भाजपा ओछी राजनीति का परिचय दिया और बगैर सोचे समझे एवं हकीकत जाने बिना जमशेदपुर बंद का आहवान कर दिया था ! जबकि यह एक संवेदनशील विषय था जिसपर शासन प्रशासन मुस्तैदी पूर्वक महज कुछ ही दिन में मुख्य अभियुक्त नीरज सिंह को धर दबोचा

श्री यादव ने कहा कि प्राप्त जानकारी अनुसार दिवंगत हिमांशु सिंह जातीय संगठन करनी सेना का नेतागिरी करता था और उसके संपर्क अनेक लोगों से था ! लेकिन प्रशासन के द्वारा हिमांशु सिंह का मुख्य हत्यारा डीडी बार चलाने वाला प्रदेश भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ का संयोजक नीरज सिंह स्वयं निकला
नीरज सिंह की पत्नी विगत मेयर चुनाव में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के पत्नी के खिलाफ चुनाव भी लड़ी थी

श्री यादव ने राजद की ओर से कहा कि विगत महीनों पहले हजारीबाग/गिरिडीह में एक महिला का मौत का मामला आया था जिसमें बीजेपी के सभी शीर्ष नेता ऐसे ही बगैर हकीकत जाने बिना झारखंड बंद की घोषणा कर दिया था ! जब मामला का खुलासा हुआ तब उसमें भी भाजपा नेता का नाम आया !

श्री यादव ने कहा बीजेपी बगैर ठोस एजेंडा के राजनीति कर रही है एवं विधि व्यवस्था के नाम पर ओछी मानसिकता का परिचय दे रही है !राज्य के लोकप्रिय एवं कुशल शासक प्रशासक हेमंत सोरेन को बदनाम करने का असफल प्रयास कर रही है ! जिसे राज्य का काबिल पुलिस प्रशासन भाजपा के गलत इरादे को चकनाचूर कर दे रही है

राजद की ओर से सलाह के रूप में भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी आदित्य साहू रघुवर दास अर्जुन मुंडा सहित शीर्ष नेताओं को कहना है कि झारखंड की धरती पर उतरकर सही विषयों पर आवाज उठावें और बेवजह हेमंत सोरेन सरकार को बदनाम करने की कोशिश नहीं करें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!