भक्ति संध्या में कृष्णमय हुआ छोटा गोविंदपुर, भजनों पर देर रात तक झूमे श्रद्धालु
गणेश स्तुति से हुई जागरण की शुरुआत, कृष्ण-शिव के भजनों ने बांधा समां; हनुमान जी का विकराल स्वरूप रहा आकर्षण का केंद्र

भक्ति संध्या में कृष्णमय हुआ छोटा गोविंदपुर, भजनों पर देर रात तक झूमे श्रद्धालु


गणेश स्तुति से हुई जागरण की शुरुआत, कृष्ण-शिव के भजनों ने बांधा समां; हनुमान जी का विकराल स्वरूप रहा आकर्षण का केंद्र
<img src="https://newjharkhandvani.in/wp-content/uploads/2026/09/IMG-20260907-WA03641-300×169.jpg" alt="" width="300" height="169" class="alignnone size-medium wp-imawp-image-3270
जमशेदपुर- छोटागोविंदपुर स्थित वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में आयोजित कृष्णा बॉयज समिति के श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के चौथे दिन सोमवार को भक्ति संध्या एवं जागरण का आयोजन किया गया। गणेश स्तुति के साथ जागरण की शुरुआत हुई। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण एवं भगवान शिव के भजनों की मनमोहक प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु भजनों पर देर रात तक झूमते रहे।

कार्यक्रम के दौरान भगवान हनुमान के विकराल स्वरूप की प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। बच्चों और महिलाओं ने इस प्रस्तुति को खूब पसंद किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में पहुंचकर भक्ति संध्या का आनंद लिया।


सात दिवसीय मेले में उमड़ रही लोगों की भीड़
जन्माष्टमी महोत्सव के साथ आयोजित सात दिवसीय भव्य मेले का भी शहरवासी जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। मेले में बच्चों से लेकर बड़ों तक के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के आकर्षक झूले लगाए गए हैं। वहीं, तरह-तरह के खाने-पीने के स्वादिष्ट व्यंजनों एवं अन्य आकर्षक स्टॉल लोगों के लिए विशेष आकर्षण बने हुए हैं।

शाम होते ही मेले में लोगों की भीड़ बढ़ने लगती है। परिवार के साथ पहुंच रहे लोग पूजा-अर्चना के साथ मेले में खरीदारी, खान-पान और मनोरंजन का आनंद ले रहे हैं। धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम और मनोरंजन का यह संगम छोटा गोविंदपुर में जन्माष्टमी उत्सव को खास बना रहा है।
10 सितंबर को होगा भव्य दही हांडी कार्यक्रम
कृष्णा बॉयज समिति द्वारा 10 सितंबर 2026 को शाम 7 बजे दही हांडी (मटकी फोड़) प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली विजेता टीम को ₹51,000/- (इक्यावन हजार रुपये) की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जाएगा।
समिति के अनुसार प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अब तक शहर की पांच टीमों ने अपना पंजीकरण कराया है। प्रतियोगिता को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है और आने वाले दिनों में और टीमों के शामिल होने की संभावना है।
समिति ने शहरवासियों से अपील की है कि 10 सितंबर को आयोजित होने वाले इस भव्य दही हांडी कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रतिभागी टीमों का उत्साहवर्धन करें और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को सफल बनाएं।

