Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

सफाईकर्मियों को मानक के अनुसार वेतन मिले- सरयू राय

सोनारी के कुंज नगर में 50 के स्थान पर 32 मजदूर ही मिले मानगो और कदमा का भी दौरा करेंगे सरयू राय

सफाईकर्मियों को मानक के अनुसार वेतन मिले- सरयू राय

सोनारी के कुंज नगर में 50 के स्थान पर 32 मजदूर ही मिले
मानगो और कदमा का भी दौरा करेंगे सरयू राय

जमशेदपुर- जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने सफाईकर्मियों को राज्य सरकार द्वारा तय वेतन न देने पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने इस बात पर भी चिंता जताई कि सफाईकर्मियों को इस बात की जानकारी नहीं कि उनका पीएफ कितना कटता है। उन्होंने सभी मजदूरों को ईएसआई का लाभ देने के संबंध में भी बात की। वह बुधवार को सोनारी के कुंज नगर में अपने प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा के साथ भ्रमण पर निकले थे।
सरयू राय ने बताया कि कुंज नगर, सोनारी में 50 सफाईकर्मियों के स्थान पर मात्र 32 सफाईकर्मी ही उपस्थित थे। इससे इलाके की साफ-सफाई पर प्रतिकूल असर पड़ा है। वहां मौजूद सफाईकर्मियों ने सरयू राय से पूरा वेतन न मिलने की शिकायत की।
सरयू राय ने बताया कि झारखंड सरकार के 1 अप्रैल 2026 को जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, अनस्किल्ड मजदूरों को 491 रुपये प्रतिदिन मिलना चाहिए। इसमें से ही पीएफ और ईएसआई कटना है। सफाईकर्मियों ने श्री राय को बताया कि उनके वेतन से कितना पैसा पीएफ और ईएसआई में कटता है, उन्हें पता ही नहीं। इस पर श्री राय ने जेएनएसी के अफसर को फोन कर कहा कि वह बताएं कि पीएफ कितना कटता है और ईएसआई कितना। श्री राय ने यह भी कहा कि जो ईएसआई स्कीम में अब तक नहीं आ सके हैं, उन्हें इसमें शामिल कर लिया जाए।
सरयू राय ने कहा कि जेएनएसी को सफाई व्यवस्था पर विशेष फोकस करना चाहिए। बीते 10 सालों से यह लगातार देखा जा रहा है कि एक ही व्यवस्था है और वह भी सुधर नहीं रही है। इसे दुरुस्त करना होगा। सफाईकर्मियों की संख्या बढ़ानी चाहिए। उन्होंने इस संबंध में जेएनएसी से रिपोर्ट मांगी है।
श्री राय ने कहा कि वह शीघ्र ही कदमा और मानगो भी जाएंगे। वह मानगो नगर निगम से सफाईकर्मियों की कुल संख्या, ठेकेदारों की कुल संख्या आदि की मांग करेंगे। वह मानगो में भी चेक करेंगे कि वहां सफाईकर्मी समय से आते हैं या नहीं और सफाई की क्या स्थिति है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि बीते कई वर्षों से एक ही चीज हम लोग देखते आ रहे हैं और कुछ भी ठीक नहीं हो रहा है। इसलिए सफाई को लेकर एक सिस्टम बनाने की जरूरत है। इस भ्रमण में रवि ठाकुर, रणजीत प्रसाद समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!