भाजपा से राजद में शामिल हुई महिलाएं अध्यक्ष संजय सिंह यादव से मिलीं,पार्टी में सभी का स्वागत पद व सम्मान मिलेगा – संजय यादव
महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी अहम कदम,राजद में महिलाओं को सदैव सम्मान - कैलाश यादव

भाजपा से राजद में शामिल हुई महिलाएं अध्यक्ष संजय सिंह यादव से मिलीं,पार्टी में सभी का स्वागत पद व सम्मान मिलेगा – संजय यादव

महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी अहम कदम,राजद में महिलाओं को सदैव सम्मान – कैलाश यादव
रांची- आज राजद प्रदेश प्रवक्ता कैलाश ने कहा कि राजद संगठन की मजबूती और सदस्यता अभियान पर काफी जोर दिया पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए निरंतर जनता के बीच कार्य किए जा रहे हैं
विदित है विगत दिनों राजद के कई मिलन कार्यक्रम में भाजपा-आजसू के सैकड़ों लोगों ने मेरे नेतृत्व में राजद का सदस्यता ग्रहण कर राजद सुप्रीमो लालू प्र यादव एवं युवा आइकन तेजस्वी यादव के प्रति आस्था जताया
श्री यादव ने कहा कि भाजपा से राजद में शामिल हुई प्रमुख महिला नेत्री राजद प्रवक्ता कैलाश यादव के साथ प्रदेश राजद अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव से पार्टी कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात कर आशीर्वाद के साथ मार्गदर्शन प्राप्त किया
इस दौरान अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने कहा कि आप सभी सम्मानित हैं और सभी को हम राजद में स्वागत करते हैं ! साथ ही पार्टी के कर्मठ एवं प्रखर नेता कैलाश यादव को बधाई देते हैं कि ये निरंतर पार्टी के जनाधार बढ़ाने के लिए सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को जोड़ने का काम कर रहे हैं
अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने कहा कि महिलाएं संगठन की रीढ़ होती है आप सभी को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दी जाएगी
इस अवसर पर पार्टी प्रवक्ता कैलाश यादव ने कहा कि भाजपा से राजद में शामिल नेत्री सभी अपने अपने क्षेत्र में विश्वनीय एवं लोकप्रिय है इनकी सामाजिक ताकत का राजद को भरपूर लाभ मिलेगा , महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी एक अहम कदम है अग्रसर अग्रणी भूमिका में तमाम महिलाएं को कार्य करने की जरूरत है !
राजद में महिलाओं का सदैव सम्मान मिलता रहा है अनेकों महिलाएं सांसद और विधायक के रूप में प्रतिनिधित्व करते रहे हैं !
आप सभी का राजद में हृदय से स्वागत है और संगठन में भी जिम्मेवारी देकर सुशोभित किया जाएगा !
मुलाकात करने वाले में ऊषा यादव पार्वती ठाकुर शारदा देवी आशा देवी संगीता कुशवाहा पूनम राय बासमती देवी सहित अन्य लोग थे


