Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

कोल्हान विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को दी बड़ी सौगात यूजी आवेदन शुल्क घटाकर 25 रुपए किया

कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के सम्मेलन कक्ष में शैक्षणिक परिषद (Academic Council) की 44वीं बैठक माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विद्यार्थियों के हित, नई शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

कोल्हान विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को दी बड़ी सौगात यूजी आवेदन शुल्क घटाकर 25 रुपए किया

्चाईबासा- कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के सम्मेलन कक्ष में शैक्षणिक परिषद (Academic Council) की 44वीं बैठक माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विद्यार्थियों के हित, नई शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

बैठक में मुख्य रूप से स्नातक (UG) में नामांकन हेतु आवेदन शुल्क को ₹100 से घटाकर प्रति विषय प्रति महाविद्यालय ₹25 करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। विश्वविद्यालय के सभी महाविद्यालयों में विभिन्न विषयों के लिए निर्धारित सीटों की संख्या को ध्यान में रखते हुए कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता की पहल पर आवेदन शुल्क में 75 प्रतिशत की उल्लेखनीय कटौती की गई है। इस निर्णय से विद्यार्थियों को अपनी पसंद के विषयों में प्रवेश पाने के लिए अधिक संख्या में महाविद्यालयों में आवेदन करने का अवसर मिलेगा तथा उन पर आर्थिक बोझ भी कम होगा।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रथम सेमेस्टर से लेकर छठे सेमेस्टर तक उत्तीर्ण सभी विद्यार्थी स्नातकोत्तर (PG) सत्र 2025-27 में नामांकन के लिए चांसलर पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। साथ ही द्विवर्षीय स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनर्स (Honours) की अनिवार्यता समाप्त करने का निर्णय लिया गया, जिससे अधिकाधिक विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिल सकेगा।

शैक्षणिक परिषद द्वारा सभी संबद्ध एवं अंगीभूत महाविद्यालयों के प्राचार्यों के माध्यम से यह भी सलाह जारी की गई कि शैक्षणिक सत्र 2025-30 में नामांकन के इच्छुक आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) एवं आरक्षण श्रेणी (एससी/एसटी/ओबीसी) के विद्यार्थी समय रहते अपने आवासीय, आय एवं जाति प्रमाण-पत्र तैयार रखें। परिषद ने स्पष्ट किया कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान प्रस्तुत किए जाने वाले सभी प्रमाण-पत्र झारखंड सरकार के सक्षम पदाधिकारी द्वारा निर्गत एवं वैध होने चाहिए, ताकि विद्यार्थियों को नामांकन के समय किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

बैठक में शैक्षणिक सत्र 2026-30 के लिए स्नातक नामांकन प्रक्रिया, FYUGP के अंतर्गत सेमेस्टर-3 एवं सेमेस्टर-5 के प्रवेश दिशानिर्देशों तथा पीजी सत्र 2025-27 में प्रवेश संबंधी विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। वर्ष 2020 के नियमों के आलोक में विभिन्न विषयों की कोडिंग (Subject Coding) से संबंधित मामलों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में 42वीं एवं 43वीं शैक्षणिक परिषद की कार्यवाही की पुष्टि की गई तथा उनके अनुपालन प्रतिवेदन को अनुमोदित किया गया। इसके अतिरिक्त नई शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन, विभिन्न पाठ्यक्रमों के संचालन, परीक्षा व्यवस्था तथा अन्य शैक्षणिक विषयों पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक की कार्यवाही के दौरान विभिन्न शैक्षणिक प्रस्तावों को डॉ. संजय यादव, अधिष्ठाता (एकेडमिक), कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा परिषद के समक्ष प्रस्तुत किया गया तथा उन्होंने विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।

शैक्षणिक परिषद के सदस्यों, अधिष्ठाताओं, विभागाध्यक्षों एवं विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने विद्यार्थियों के हित में लिए गए इन निर्णयों का स्वागत किया। कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित यह बैठक विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, शोध वातावरण तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!