Uncategorized

निखार सबलोक हत्याकांड का खुलासा: यूपी के दो शूटर समेत 6 गिरफ्तार, हथियार और कार बरामद

शहर के युवा कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चांडिल थाना क्षेत्र के आसनबनी स्थित टेंथ माइल होटल में 24 अगस्त को हुई गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस की संयुक्त विशेष अनुसंधान टीम (SIT) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के दो शूटर समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है

निखार सबलोक हत्याकांड का खुलासा: यूपी के दो शूटर समेत सात गिरफ्तार, हथियार और कार बरामद

जमशेदपुर के चर्चित कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा 15 लाख में दी गयी थी सुपारी अशोक राघव निकला काण्ड का मुख्य साजिशकर्ता 7 आरोपी हुए गिरफ्तार हथियार बरामद

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=6r6Q61HKrt0FuhlU

जमशेदपुर – जमशेदपुर के विजया हेरीटेज निवासी ,चर्चित व्यवसाई निखर सबलोक हत्याकांड का पूर्वी सिंहभूम एवं सरायकेला खरसावां जिले की संयुक्त पुलिस टीम ने खुलासा कर दिया है विगत 25 अगस्त को चांडिल थाना क्षेत्र के टेंथ माइल स्टोन रेस्टोरेंट में जमशेदपुर के कारोबारी निखार सबलोक की बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी l इस मामले को लेकर जमशेदपुर के एसएसपी डॉ एहतेशाम बकारिब और सरायकेला खरसावां जिले के एसपी मनोज स्वर्गियारी ने संयुक्त रुप से जमशेदपुर के एसएसपी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पत्रकारों के सामने पूरे घटनाक्रम का जानकारी दी

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=FR8OIWFSL1jFzozN

संवाददाता सम्मलेन में जमशेदपुर एसएसपी एवं सरायकेला खरसावां के एसपी ने संवाददाताओं को जानकारी देते हुए संयुक्त रूप से बताया की कि इस हत्याकांड की पृष्ठभूमि चांडिल थाना क्षेत्र की एक विवादित जमीन समेत जमीन से जुड़े कारोबार के संबंध में उपजे विवाद के कारण तैयार हुई l दोनों पुलिस अधिकारियों ने यह बताया कि यह मामला गैंगस्टर अखिलेश सिंह और गणेश सिंह के आपसी रंजिश का भी हो सकता है, जिसकी जाँच की जा रही है l इस मामले में पुलिस ने बताया कि पूरे कांड में मुख्य साजिशकर्ता और मास्टरमाइंड अशोक कुमार सिंह राघव है l जिसने इस काण्ड को अंजाम देने के लिए 15 लाख की सुपारी दी थी l अशोक कुमार सिंह राघव जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के खुंटाडीह का रहने वाला है इस कांड में मुख्य शूटर अंकित सिंह है जो उत्तरप्रदेश के सुलतानपुर के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र का रहने वाला है l उसके साथ एक और शूटर भी हत्याकांड में शामिल था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है

इसके अलावा निखार सबलोक की रेकी में शामिल जमशेदपुर के उलीडीह मानगो डिमना रोड लक्ष्मण नगर का रहने वाला सुनील रजक, मानगो उलीडीह डिमना रोड लक्ष्मण नगर निवासी रितेश सिंह, सोनारी सिद्धू कान्हू बस्ती का रहने वाला सुशील केराई को भी गिरफ्तार किया गया है l वहीं, इस कांड में अंकित सिंह के साथ रहने वाला उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर के लधुवा थान क्षेत्र का रहने वाला राजकुमार सिंह को भी गिरफ्तार किया है इन लोगों के पास से हत्या में प्रयुक्त दो पिस्तौल भी जब्त किया गया है l पुलिस ने बताया है कि इस कांड में शामिल दो शूटरों को हुंडाई आइ 10 से वहां लाया गया था l इसके बाद सुनील रजक, रितेश सिंह, सुशील केराई ने उनको भगाने में मदद की थी कार भी पुलिस ने जब्त कर लिया है
अशोक कुमार सिंह राघव ने कांड में अपराधियों को पैसे उपलब्ध कराये थे और पूरे कांड में मास्टरमाइंड था पुलिस ने बताया है कि राघव के खिलाफ बिष्टुपुर थाना में पहले से 25 अगस्त 2026 को एक काण्ड दर्ज है. वहीं, सुनील रजक के खिलाफ बागबेड़ा थाना में एक, मानगो थाना में दो केस दर्ज है रितेश सिंह के खिलाफ मानगो थाना में दो केस दर्ज है जबकि सुशील केराई के खिलाफ सात केस दर्ज हैl पकड़ा गया यूपी का अंकित सिंह के खिलाफ पांच केस दर्ज है l एसएसपी ने कहा की सरायकेला खरसावां जिला और जमशेदपुर पुलिस ने पूरे पेशेवर तरीके से काम करते अनुसन्धान के हर एक बिंदु पर बारीकी से काम किया जिसके कारण ये सफलता मिल सकी है l साथ ही उन्होंने कहा की जमशेदपुर पुलिस आम नागरिको की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है l आम लोगों की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाये जाएंगे l

शहर के युवा कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चांडिल थाना क्षेत्र के आसनबनी स्थित टेंथ माइल होटल में 24 अगस्त को हुई गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस की संयुक्त विशेष अनुसंधान टीम (SIT) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के दो शूटर समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में सोनारी का कारोबारी अशोक कुमार सिंह उर्फ राघव भी शामिल है। अशोक सिंह पिछले चार दिनों से टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) में इलाजरत है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किए गए दो देसी पिस्टल, सात जिंदा कारतूस, छह मोबाइल फोन और वारदात के बाद फरार होने के लिए इस्तेमाल की गई लाल रंग की Hyundai i10 कार बरामद की है।

बीते 24 अगस्त को निखार सबलोक की चांडिल थाना अंतर्गत आसनबनी स्थित टेंथ माइल होटल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां पुलिस ने संयुक्त रूप से जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन और अन्य सुरागों के आधार पर संदिग्धों तक पहुंच बनाई। इसके बाद टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सोनारी के खुंटाडीह निवासी अशोक कुमार सिंह उर्फ राघव, मानगो संजय पथ निवासी सुनील रजक, मानगो लक्ष्मण नगर निवासी रितेश सिंह, सोनारी सिदो-कान्हू बस्ती निवासी सुशील केराई के रूप में हुई है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। इनमें राज कुमार सिंह उर्फ प्रिंस उर्फ लधुवा और अंकित सिंह, निवासी कोतवाली देहात शामिल हैं। पुलिस इन्हें वारदात में शामिल शूटर बता रही है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए अधिकांश आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस के मुताबिक, अंकित सिंह, सुनील रजक और सुशील केराई के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं।

पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि निखार सबलोक की हत्या की साजिश किसने रची, हत्या की सुपारी किसने दी और इसके पीछे की वास्तविक वजह क्या थी। इसके साथ ही पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस वारदात में और कितने लोग शामिल थे तथा गिरफ्तार आरोपियों की भूमिका क्या-क्या रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!