Uncategorized

चैंबर भवन में दो दिवसीय ट्रेड फेयर का शुभारंभ किया गया

महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से दो दिवसीय मानसून ट्रेड फेयर का शुभारंभ किया गया जिसका उदघाटन मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता और जुगसलाई नगर परिषद की अध्यक्ष नौशीन खान तथा उपाध्यक्ष अर्चना दुबे ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप जलाकर किया गया । दो दिवसीय ट्रेड फेयर 17 और 18 अगस्त तक चैंबर भवन में चलेगा । मेले में फैशन, परिधान, ज्वेलरी, लाइफस्टाइल, खान-पान, हस्तनिर्मित वस्तुओं सहित विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगाए गए हैं

चैंबर भवन में दो दिवसीय ट्रेड फेयर का शुभारंभ किया गया

जमशेदपुर- महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से दो दिवसीय मानसून ट्रेड फेयर का शुभारंभ किया गया जिसका उदघाटन मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता और जुगसलाई नगर परिषद की अध्यक्ष नौशीन खान तथा उपाध्यक्ष अर्चना दुबे ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप जलाकर किया गया । दो दिवसीय ट्रेड फेयर 17 और 18 अगस्त तक चैंबर भवन में चलेगा । मेले में फैशन, परिधान, ज्वेलरी, लाइफस्टाइल, खान-पान, हस्तनिर्मित वस्तुओं सहित विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगाए गए हैं ।

महिला उद्यमियों में दिख रहा खासा उत्साह

चैंबर के उपाध्यक्ष ट्रेड एंड कॉमर्स अनिल मोदी ने बताया कि मानसून ट्रेड फेयर को लेकर महिला उद्यमियों में खासा उत्साह है। विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहीं महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों को सीधे ग्राहकों तक पहुंचाने और नए बाजार से जुड़ने का अवसर मिलेगा। मेले में आने वाले शहरवासियों को एक ही स्थान पर अलग-अलग श्रेणी के उत्पाद देखने और खरीदने का मौका मिलेगा। आयोजकों के अनुसार यह आयोजन महिला उद्यमियों के लिए ग्राहक आधार बढ़ाने और अपने कारोबार को विस्तार देने का महत्वपूर्ण मंच बनेगा।

सुबह 11 बजे से रात 8:30 बजे तक चलेगा मेला

चैंबर के अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि मानसून ट्रेड फेयर दोनों दिन सुबह 11:00 बजे से रात 8:30 बजे तक खुला रहेगा। आयोजन में फैशन एवं परिधान, ज्वेलरी, लाइफस्टाइल उत्पाद, खान-पान, हस्तनिर्मित वस्तुओं और अन्य उपयोगी सामान के स्टॉल प्रमुख आकर्षण रहेंगे।

महिला उद्यमिता को बढ़ावा देना उद्देश्य

चैंबर के महासचिव पुनीत कांवटिया ने कहा कि चैंबर लगातार महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करता रहा है। मानसून ट्रेड फेयर भी इसी प्रयास की महत्वपूर्ण कड़ी है। इससे महिलाओं को अपने हुनर, उत्पाद और कारोबारी क्षमता को बाजार के सामने रखने का अवसर मिलेगा। वहीं सचिव भारत मकानी ने कहा कि महिलाएं व्यवसाय के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। अपने हुनर को उद्यम में बदलकर महिलाएं आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। ऐसे आयोजन उनके उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने में मददगार साबित होते हैं। कार्यक्रम के समन्वयक सुमन नागेलिया ने जमशेदपुरवासियों से परिवार और मित्रों के साथ मानसून ट्रेड फेयर में पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि शहरवासियों की भागीदारी से महिला उद्यमियों का उत्साह बढ़ेगा और स्थानीय स्तर पर महिला उद्यमिता को नई गति मिलेगी। ट्रेड फेयर के उद्घाटन के मौके पर उपाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, हर्ष बाकरेवाल, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिव अंशुल रिंगसिया, विनोद शर्मा, सुरेश शर्मा, कोषाध्यक्ष अनिल रिंगसिया सहित आयोजन समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!