संयुक्त मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार विरोधी सामाजिक न्याय संगठन ने इंडियन आर्मी टीम के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
स्वतंत्रता दिवस 2026 के उपलक्ष्य में हर साल की भांति इस साल भी 15 अगस्त को सुबह 9:30 बजे यूनाइटेड ह्यूमन राइट्स एंड एंटी करप्शन सोशल जस्टिस संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रांतिक कुमार दास के नेतृत्व में एवं झारखंड टीम और इंडियन आर्मी टीम को साथ में लेकर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया । साथ में सैल्यूट और बीर शहीदों को 1 मिनट्स की मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करके स्वतंत्रता दिवस बहुत ही धूमधाम और रंगारंग कार्यक्रम के साथ मनाया गया

संयुक्त मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार विरोधी सामाजिक न्याय संगठन ने इंडियन आर्मी टीम के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

जमशेदपुर – स्वतंत्रता दिवस 2026 के उपलक्ष्य में हर साल की भांति इस साल भी 15 अगस्त को सुबह 9:30 बजे यूनाइटेड ह्यूमन राइट्स एंड एंटी करप्शन सोशल जस्टिस संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रांतिक कुमार दास के नेतृत्व में एवं झारखंड टीम और इंडियन आर्मी टीम को साथ में लेकर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया । साथ में सैल्यूट और बीर शहीदों को 1 मिनट्स की मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करके स्वतंत्रता दिवस बहुत ही धूमधाम और रंगारंग कार्यक्रम के साथ मनाया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रांतिक कुमार दास ने कहा कि आज पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है । हमारा संगठन हर साल इंडियन आर्मी टीम को साथ में लेकर 15अगस्त और 26 जनवरी को देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित करती है। इन्हीं आर्मी टीम के बदौलत हम चैन का नींद सोते हैं, इन्हीं के बलिदान को कभी नहीं भूलना चाहिए। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ जिला अध्यक्ष देबाशीष चंद्र, जिला महिला उपसचिव स्वाती राव, नगर महिला सचिव इंदु शर्मा, नगर सचिव राहुल शर्मा, नगर प्रभारी राजेश दत्ता, प्रखंड महिला सचिव पुष्पांजलि साहू, मिठू चंद्र, सीमा चंद्र, मालविका दास, भगत जी, सुशील कर्मकार एवं इंडियन आर्मी टीम के 8 पदाधिकारी गण उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाने में मदद किए।



