Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

भुइयांडीह के अतिक्रमण प्रभावित परिवारों की समस्या पर विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त से की वार्ता, बरसात में गरीबों का आशियाना न उजड़े, पहले हो पुनर्वास

कल्याण नगर, इंद्रानगर के लोगों से जाकर की मुलाकात, कहा- मुख्यमंत्री से मुलाकात कर पूरे मामले से कराएंगी अवगत

भुइयांडीह के अतिक्रमण प्रभावित परिवारों की समस्या पर विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त से की वार्ता, बरसात में गरीबों का आशियाना न उजड़े, पहले हो पुनर्वास

कल्याण नगर, इंद्रानगर के लोगों से जाकर की मुलाकात, कहा- मुख्यमंत्री से मुलाकात कर पूरे मामले से कराएंगी अवगत

जमशेदपुर- राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के वर्ष 2024 के आदेश के अनुपालन में जिला प्रशासन द्वारा मानगो एवं सीतारामडेरा के भुइयांडीह क्षेत्र में प्रस्तावित अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर प्रभावित परिवारों की चिंता बढ़ गई है। समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर के बाद बुधवार को भुइयांडीह के कल्याण नगर और इंद्रानगर के बड़ी संख्या में प्रभावित परिवार जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू से एग्रीको स्थित उनके कार्यालय में मिले और अपनी समस्याओं से अवगत कराया। प्रभावित लोगों ने विधायक को बताया कि बरसात के इस मौसम में यदि उनके घरों पर बुलडोजर चलता है तो महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग और मजदूर परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हो जाएंगे। उन्होंने मानवीय आधार पर हस्तक्षेप कर राहत दिलाने की मांग की

लोगों की पीड़ा और समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक पूर्णिमा साहू ने तत्काल जिला उपायुक्त राजीव रंजन से दूरभाष पर वार्ता की। उन्होंने कहा कि यह प्रयास होना चाहिए कि किसी भी कार्रवाई के दौरान मानवीय संवेदनाओं की अनदेखी न हो। उन्होंने उपायुक्त से आग्रह किया कि लगातार हो रही वर्षा के बीच किसी भी गरीब परिवार का आशियाना उजाड़ना उचित नहीं होगा। इसलिए भुइयांडीह में प्रस्तावित कार्रवाई को तत्काल स्थगित किया जाए और प्रभावित परिवारों को पर्याप्त समय दिया जाए।

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=NcUdPshcY_5_2IoH

विधायक ने उपायुक्त से विशेष आग्रह करते हुए कहा कि जिन 145 परिवारों को नोटिस जारी किया गया है, उनके दस्तावेजों का शीघ्र सत्यापन कर उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना से जोड़ा जाए एवं पुनर्वास की प्रक्रिया पूरी होने तक किसी भी प्रकार की बेदखली की कार्रवाई नहीं की जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य गरीबों को छत उपलब्ध कराना है, ऐसे में बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए किसी का घर उजड़ना उचित नहीं होगा। पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत फ्लैट उपलब्ध कराकर उनका सम्मानजनक पुनर्वास सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

श्रीमती साहू ने उपायुक्त से अंचल अधिकारी एवं जमशेदपुर अक्षेस के नगर आयुक्त के साथ तत्काल बैठक कर इस विषय का सकारात्मक एवं व्यावहारिक समाधान निकालने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन ऐसा रास्ता निकाले, जिससे न्यायालय के निर्देशों का पालन भी हो और वर्षों से रह रहे गरीब परिवारों के जीवन एवं आजीविका पर संकट भी उत्पन्न न हो।

इस दौरान विधायक ने भुइयांडीह के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को भी उपायुक्त से मिलने भेजा, जिससे प्रभावित परिवारों की समस्याओं से प्रशासन सीधे अवगत हो सके और शीघ्र राहत और समाधान की दिशा में ठोस पहल की जा सके।

बुधवार शाम विधायक पूर्णिमा साहू भुइयांडीह के कल्याणनगर एवं इंद्रानगर नदी किनारे मुर्गापारा के पास 145 प्रभावित परिवारों से जाकर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों की समस्याएं सुनीं और वर्तमान स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि बरसात के मौसम में किसी भी गरीब परिवार का आशियाना उजाड़ना मानवीय दृष्टि से उचित नहीं है और ऐसे समय मे ऐसी कार्रवाई किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उन्होंने जिला उपायुक्त से कार्रवाई स्थगित कर पहले पुनर्वास सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। यदि प्रशासनिक स्तर पर ठोस समाधान नहीं निकलता है तो वे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराएंगी और प्रभावित परिवारों को राहत एवं सम्मानजनक पुनर्वास सुनिश्चित करने की मांग करेंगी।









Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!