Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

सड़क दुर्घटना में घायल चाईबासा जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू का हाल जानने टीएमएच पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू

पिछले दिनों सड़क दुर्घटना में घायल हुई चाईबासा भाजपा जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू का हालचाल जानने के लिए झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू मंगलवार को टीएमएच अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गीता बालमुचू से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना एवं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। अस्पताल में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने चिकित्सकों से भी बातचीत की और गीता बालमुचू के उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की

सड़क दुर्घटना में घायल चाईबासा जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू का हाल जानने टीएमएच पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू

जमशेदपुर- पिछले दिनों सड़क दुर्घटना में घायल हुई चाईबासा भाजपा जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू का हालचाल जानने के लिए झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू मंगलवार को टीएमएच अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गीता बालमुचू से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना एवं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। अस्पताल में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने चिकित्सकों से भी बातचीत की और गीता बालमुचू के उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की।

अस्पताल में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा, पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी, भाजपा नेता प्रकाश सिंह, जिला महामंत्री राजीव सिंह, जितेंद्र राय समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!