Uncategorized

यूसील के साथ आदिवासी नवयुवक क्लब तालशा में स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

आपका रक्तदान निश्चित तौर पर बचायेगा किसी की जान

यूसील के साथ आदिवासी नवयुवक क्लब तालशा में स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

जमशेदपुर- भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया के सीएसआर से आज आदिवासी नवयुवक क्लब, तालसा में ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ, जिस शिविर से तालसा, तुरामडीह, छोटा तालसा, बिंदापुर, धतकीडीह, पाथरडीह गांव के आदिवासी व ग्रामीण लाभान्वित हुए, शिविर में चिकित्सक डॉ. जया मोइत्रा एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम ने ग्रामीणो की स्वास्थ्य जांच के साथ उन्हें निशुल्क दवा उपलब्ध कराया। शिविर में रेड क्रॉस कार्यकर्ता राजेश मोहन प्रसाद, मुकेश कुमार बेरा, राधेश्याम कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थेँ। युरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया के साथ रेड क्रॉस सोसाईटी का अगला स्वास्थ्य शिविर 9 जून को तालसा ग्राम में आयोजित किया जायेगा।

रेड क्रॉस कार्यक्रमों में कैमरे भी मानवता की भाषा बोलेंगे

जमशेदपुर- इंडियन रेड क्रॉस सोसाईटी की राष्ट्रीय शाखा एवं इन्टरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस के द्वारा कम्युनिकेशन वर्कशॉप का ऑनलाईन प्रशिक्षण आज शाम सम्पन्न हुआ, जिसके माध्यम से रेड क्रॉस सोसाईटी के मानव सेवी कार्यक्रमों के फोटो एवं विडियो कन्टेन्ट के निर्माण के सम्बन्ध में बहुत ही महत्वपूर्ण तथ्यों से अवगत कराया गया। वर्कशॉप के दौरान विशेषज्ञ प्रशिक्षक ने बताया कि मानवसेवी व मानवता के कार्यक्रमों के लिये गये तस्वीर सभी पक्षों के आत्मसम्मान का ध्यान रखेंगे। विडियो व फोटो कन्टेन्ट गतिविधि आधारित होंगे ताकि सामाजिक उत्प्रेरण का उद्देश्य पूरा हो सके। इस दौरान विडियो व फोटो लेने की तकनीकी समझ व नये एपलिकेशन व सोशियल मीडिया कन्टेट में रेड क्रॉस सोसाईटी के माध्यम से किये जा रहे मानवसेवी कार्यक्रमों की उपस्थिति को सारगर्भित रूप से सदृश होने पर बल दिया गया। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के 10 वैसे कार्यकर्ताओं को जोड़ा गया। कार्यक्रम के दौरान रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह के साथ, रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम के कोषाध्यक्ष आशुतोष पारीक, एसडीपी डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह, वाईस पेट्रन राजेश मोहन प्रसाद, आर. के. वर्मा, तरन्नुम, राधेश्याम कुमार, प्रकाशभानु महतो, श्याम कुमार प्रसाद मुख्य रूप से शामिल थें।

आपका रक्तदान निश्चित तौर पर बचायेगा किसी की जान

जमशेदपुर- वर्तमान समय में रक्त की एक एक इकाई जरुरतमंदों को लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा इस आपात स्थिति से उबरने के लिए एक विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में 3 जून बुधवार को दिन में 9 बजे से संध्या 4 बजे तक है। इस रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक युवाओं से रक्तदान का आग्रह किया गया है ताकि इस गर्मी के मौसम में हुए रक्त की कमी को दूर किया जा सके। युवाओं का आह्वान करते हुए रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव बिजय कुमार सिंह ने कहा कि हर समय युवा रक्तदाता ही ऐसे कठिन परिस्थितियों में आगे आकर अपने शहर में मानवता की शान रखते हैं। उन्होने बताया कि सम्मान स्वरूप सभी रक्तदाताओं को मानवता की सेवा अभियान से जुड़ने का प्रतीक रेड क्रॉस टी शर्ट एवं जूट बैग प्रदान किया जायेगा।

5 जून से सेफ्टी फर्स्ट एड डिजास्टर मैनेजमेंट प्रशिक्षण

जमशेदपुर- भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा प्रत्येक महीने आयोजित होने वाला 6 दिवसीय सेफ्टी फर्स्ट एड डिजास्टर मैनेजमेंट प्रशिक्षण सत्र 5 जून से 10 जून तक शहर के साकची स्थित रेड क्रॉस भवन में प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया जायेगा। रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम का यह नियमित 219वां ट्रेनिंग बैच होगा, जिसके अन्तर्गत सेफ्टी और उनके उद्देश्यों से परिचित कराया जायेगा। फर्स्ट एड एवं सम्बन्धित सभी विषयों से लेकर सुरक्षा चूक होने पर फर्स्ट एड तकनीक एवं आर्टिफिशियल रेस्पिरेशन भी एक महत्वपूर्ण विषय के रूप में लिखित व व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जायेगा। 4 जून तक बिष्टुपुर स्थित रेड क्रॉस ऑफिस में तथा 5 जून को रेड क्रॉस भवन में आयोजित ट्रेनिंग सत्र के पहले दिन सीधे नामांकन प्रतिभागी करवा सकते हैं। एऩएसएस के 10 एवं दसवीं से बारहवी में अध्ययनरत एनसीसी के 10 कैडेट्स को निशुल्क प्रशिक्षण उनके विभागीय प्रमुख के पत्र पर दिया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!