Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

बालू संकट, अवैध खनन और मतदाता सूची में घुसपैठियों की आशंका पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी के नेतृत्व में भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त से की मुलाकात

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी के नेतृत्व में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा एवं पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सत्या तिवारी और अन्य पदाधिकारियों ने मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम के जिला उपायुक्त राजीव रंजन से उनके कार्यालय में मुलाकात कर जिले की विभिन्न जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया। भाजपा नेताओं ने जिले में गरीबों के लिए संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएम आवास) एवं अबुआ आवास योजना के लाभुकों को निर्माण कार्य के लिए सुलभ और उचित दरों पर बालू उपलब्ध कराने की मांग की

बालू संकट, अवैध खनन और मतदाता सूची में घुसपैठियों की आशंका पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी के नेतृत्व में भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त से की मुलाकात

जमशेदपुर- भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी के नेतृत्व में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा एवं पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सत्या तिवारी और अन्य पदाधिकारियों ने मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम के जिला उपायुक्त राजीव रंजन से उनके कार्यालय में मुलाकात कर जिले की विभिन्न जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया। भाजपा नेताओं ने जिले में गरीबों के लिए संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएम आवास) एवं अबुआ आवास योजना के लाभुकों को निर्माण कार्य के लिए सुलभ और उचित दरों पर बालू उपलब्ध कराने की मांग की। नेताओं ने कहा कि बालू की कमी और बढ़ती कीमतों के कारण आवास निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है, जिससे केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम आवास योजना की गति भी धीमी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि निजी मकान निर्माण करने वाले आम लोगों को भी अत्यधिक महंगे दामों पर बालू खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

इस दौरान भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए जिले में अवैध बालू उत्खनन, भंडारण, परिवहन और बालू तस्करी पर प्रभावी रूप से रोक लगाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि पूर्वी सिंहभूम की विभिन्न नदियों, विशेषकर स्वर्णरेखा नदी से बड़े पैमाने पर अवैध बालू खनन किया जा रहा है और प्रतिदिन भारी वाहनों के माध्यम से बालू की तस्करी की जा रही है।

संवाददाताओं से बातचीत करते हुए डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि जिले में पिछले साढ़े छह वर्षों से सत्ता के संरक्षण में अवैध बालू खनन का कारोबार खूब फल-फूल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि खनन माफिया खुलेआम प्राकृतिक संसाधनों का दोहन कर रहे हैं, जबकि गरीबों और जरूरतमंदों को अपने घर बनाने के लिए बालू तक नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्रवाई करने की मांग की।

इस दौरान डॉ. गोस्वामी ने जिला उपायुक्त के समक्ष मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि बड़ी संख्या में बांग्लादेशी घुसपैठिये मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से एसआईआर प्रक्रिया को पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और सतर्कता के साथ संचालित करने और आवेदनों की गहन जांच सुनिश्चित करने की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल में जिला महामंत्री राजीव सिंह, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सागर राय, आईटी सेल के जिला संयोजक बिनोद कुमार सिंह एवं आईटी सेल के जिला सह संयोजक उज्ज्वल सिंह मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!