टिनप्लेट यूनियन महिला इंटर महाविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय विधायिका पूर्णिमा साहू को सौंपा ज्ञापन
टिनप्लेट यूनियन महिला इंटर महाविद्यालय की प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं अन्य सदस्यों ने स्थानीय विधायिका पूर्णिमा साहू से शिष्टाचार भेंट कर महाविद्यालय से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की तथा उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में महाविद्यालय में छात्राओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सीटों में वृद्धि, महाविद्यालय की भूमि की लीज से संबंधित समस्याओं के शीघ्र समाधान तथा छात्राओं की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए एक नए बहुउद्देशीय हॉल के निर्माण की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई

टिनप्लेट यूनियन महिला इंटर महाविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय विधायिका पूर्णिमा साहू को सौंपा ज्ञापन
जमशेदपुर- आज टिनप्लेट यूनियन महिला इंटर महाविद्यालय की प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं अन्य सदस्यों ने स्थानीय विधायिका पूर्णिमा साहू से शिष्टाचार भेंट कर महाविद्यालय से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की तथा उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में महाविद्यालय में छात्राओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सीटों में वृद्धि, महाविद्यालय की भूमि की लीज से संबंधित समस्याओं के शीघ्र समाधान तथा छात्राओं की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए एक नए बहुउद्देशीय हॉल के निर्माण की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री राकेश्वर पांडेय ने श्रीमती पूर्णिमा साहू को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा महाविद्यालय की वर्तमान समस्याओं एवं आवश्यकताओं से विस्तारपूर्वक अवगत कराया
विधायिका पूर्णिमा साहू ने प्रतिनिधिमंडल की सभी बातों को गंभीरता एवं सहानुभूति पूर्वक सुना तथा संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर टिनप्लेट यूनियन महिला इंटर महाविद्यालय के अध्यक्ष श्री राकेश्वर पांडेय, सचिव परविंदर सिंह सोहल, टिनप्लेट यूनियन के महासचिव मनोज कुमार सिंह, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट श्री साईं बाबू राजू तथा महाविद्यालय की प्रधानाध्यापिका ममता स्वाई उपस्थित थीं।

