Uncategorized

वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय जोगी मिश्रा की जुगसलाई में प्रतिमा लगाएंगे एवं नगर परिषद पार्क का नाम रखने की दिशा में तत्काल सकारात्मक कार्रवाई करेंगे- विधायक मंगल कालिंदी

जुगसलाई रेट पेयर्स एसोसिएसन के अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी से मिला एवं उन्हें अंग वस्त्र एवं गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया साथ ही एक ज्ञापन सौंप कर जुगसलाई नगर परिषद पार्क का नाम स्वर्गीय जोगी मिश्रा नगर परिषद पार्क करने का अनुरोध किया गया है

वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय जोगी मिश्रा की जुगसलाई में प्रतिमा लगाएंगे एवं नगर परिषद पार्क का नाम रखने की दिशा में तत्काल सकारात्मक कार्रवाई करेंगे- विधायक मंगल कालिंदी

जमशेदपुर – जुगसलाई रेट पेयर्स एसोसिएसन के अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी से मिला एवं उन्हें अंग वस्त्र एवं गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया साथ ही एक ज्ञापन सौंप कर जुगसलाई नगर परिषद पार्क का नाम स्वर्गीय जोगी मिश्रा नगर परिषद पार्क करने का अनुरोध किया गया है
ज्ञापन में कहा गया है कि स्वर्गीय जोगी मिश्रा ने अपने संपूर्ण जीवन काल में सामाजिक एवं जनकल्याण के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है तथा जुगसलाई नगर परिषद पार्क के निर्माण विकास एवं संरक्षण में उनका योगदान अत्यंत उल्लेखनीय रहा है ज्ञापन में कहा गया की व्यक्तिगत रूप से जोगी मिश्रा ने श्रमदान करते हुए इस पार्क की आधारशिला रखने इसके विकास की रूपरेखा तैयार करने तथा इसे वर्तमान स्वरूप तक पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभाई उनके अथक प्रयासों से एक अनुपयोगी एवं पहाड़ीनूमा भूमि को समतल कर हरित एवं रमणीय स्थल के रूप में विकसित किया एवं वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने समाज के अनेक लोगों को भी इस कार्य में जूड़ने के लिए प्रेरित किया

ज्ञापन में स्वर्गीय जोगी मिश्रा के अतुलनीय योगदान समाज सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यों को चिरस्थाई सम्मान प्रदान करते हेतु जुगसलाई नगर परिषद पार्क का नामकरण स्वर्गीय जोगी मिश्रा नगर परिषद पार्क किए जाने का एवं नगर परिषद क्षेत्र में स्वर्गीय योगी मिश्रा की एक प्रतिमा लगाए जाने का अनुरोध किया
उक्त मौके पर विधायक मंगल कालिंदी ने तत्काल सकारात्मक कार्रवाई करने एवं नगर परिषद क्षेत्र में स्वर्गीय जोगी मिश्रा की प्रतिमा लगाए जाने का घोषणा की उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों एवं उनके परिवार की भावनाओं का सम्मान निश्चित रूप से करेंगे ताकि आने वाले पीढ़ियां भी उनके आदर्श समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पण से प्रेरणा प्राप्त कर सके इस मौके पर सरदार शैलेंद्र सिंह विधायक मंगल कालिंदी के प्रति आभार प्रकट किया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!