Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

मॉनसून वर्षा में आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए मानगो नगर निगम तैयारी को लेकर बैठक किया

उपयुक्त पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर के निर्देशानुसार आगामी मानसून एवं वर्षा ऋतु के कारण उत्पन्न होने वाले समस्याओं जैसे स्वर्णरेखा खरकाई नदी का जलस्तर बढ़ जाना एवं नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में अवस्थित बस्तियों में बाढ़ का पानी घुसने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए, राहत शिविर में मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार माइकिंग करने तथा उसके आसपास के क्षेत्र को खाली करने एवं बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र के लोगों को आश्रय गृह में आश्रय देने से हेतु तैयारी से संबंधित बैठक का आयोजन अपर नगर आयुक्त जितेंद्र कुमार यादव के द्वारा किया गया

मॉनसून वर्षा में आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए मानगो नगर निगम तैयारी को लेकर बैठक किया

जमशेदपुर – उपयुक्त पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर के निर्देशानुसार आगामी मानसून एवं वर्षा ऋतु के कारण उत्पन्न होने वाले समस्याओं जैसे स्वर्णरेखा खरकाई नदी का जलस्तर बढ़ जाना एवं नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में अवस्थित बस्तियों में बाढ़ का पानी घुसने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए, राहत शिविर में मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार माइकिंग करने तथा उसके आसपास के क्षेत्र को खाली करने एवं बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र के लोगों को आश्रय गृह में आश्रय देने से हेतु तैयारी से संबंधित बैठक का आयोजन अपर नगर आयुक्त जितेंद्र कुमार यादव के द्वारा किया गया । इस बैठक में सहायक नगर आयुक्त आकिब जावेद एवं चंदन कुमार सहित
कार्यालय के नगर प्रबंधक , नगर मिशन प्रबंधक ,सहायक अभियंता ,कनीय अभियंता ,सफाई पर्यवेक्षक ,सफाई सुपरवाइजर आदि उपस्थित रहे । प्रभावित क्षेत्र के देखरेख के लिए टीम का गठन किया गया है एवं टीम में सफाई पर्यवेक्षक ,कनीय अभियंता तथा नगर प्रबंधक नगर मिशन प्रबंधकों को लगाया गया है। 19 प्रभावित क्षेत्र में टीम का गठन किया गया है जिसमें चाणक्य की पूरी कुंवर बस्ती ,वारिस कॉलोनी ,नित्यानंद कॉलोनी ,देशबंधु लाइन, कालिका नगर ,हयात नगर ,चंद्रप्रभा नगर, डिमना रेजिडेंसी ,कृष्ण नगर, शांति नगर, लक्ष्मण नगर ,वास्तु विहार का निचला हिस्सा, गौड़ बस्ती रामनगर ,श्यामनगर , खड़िया बस्ती ,मून सिटी का निचला हिस्सा, दाई गुटू धोबी लाइन आदि क्षेत्र में समुचित व्यवस्था करते हुए राहत शिविर में मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। आवंटित क्षेत्र का निरीक्षण कर विस्तृत विवरणी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है एवं राहत शिविर के अतिरिक्त बाढ़ प्रभावित आसपास के क्षेत्र निजी सरकारी विद्यालय महाविद्यालय को आवश्यकता अनुसार राहत शिविर के उपयोग हेतु और इस कार्य में लेने के लिए चिन्हित करने का निर्देश दिया गया है । बीमार एवं घायल लोगों को अस्पताल एवं स्वास्थ्य शिविर तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया है । अस्थाई शिविर में भोजन एवं पेयजल की व्यवस्था तथा बचाव कार्य हेतु अन्य सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है । प्राथमिक उपचार हेतु डॉक्टर प्रतिनियुक्ति किए गए हैं और गोताखोर की व्यवस्था हेतु कनीय अभियंता को प्रतिनियुक्ति किया गया है तथा राहत शिविर में भोजन गद्दा तकिया चादर आदि उपलब्ध कराने हेतु नगर प्रबंधक को प्रतिनियुक्ति किया गया है। उक्त कार्य के लिए मानगो नगर निगम में कंट्रोल रूम बनाया गया है । साथ ही अपर नगर आयुक्त ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का साफ सफाई का कार्य करने का निर्देश दिया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!