Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

कारा सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने पर जोर, पेयजल समस्या के त्वरित समाधान के निर्देश

समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में कारा सुरक्षा की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्रीय कारा घाघीडीह, मंडल कारा साकची एवं उपकारा घाटशिला की सुरक्षा व्यवस्था, आधारभूत संरचना तथा संचालन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान केंद्रीय कारा घाघीडीह में पेयजल समस्या एवं जेल परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष चर्चा हुई

कारा सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने पर जोर, पेयजल समस्या के त्वरित समाधान के निर्देश

जमशेदपुर- समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में कारा सुरक्षा की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्रीय कारा घाघीडीह, मंडल कारा साकची एवं उपकारा घाटशिला की सुरक्षा व्यवस्था, आधारभूत संरचना तथा संचालन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान केंद्रीय कारा घाघीडीह में पेयजल समस्या एवं जेल परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष चर्चा हुई।

उपायुक्त ने केंद्रीय कारा घाघीडीह में खराब पड़े चापाकलों की शीघ्र मरम्मति सुनिश्चित करने तथा पेयजल समस्या के स्थायी समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कारा परिसरों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था को भी हर स्तर पर मजबूत बनाए रखना आवश्यक है।
बैठक में जेल परिसरों की निगरानी व्यवस्था, वॉच टावरों की सक्रियता, नियमित पेट्रोलिंग, औचक निरीक्षण तथा सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय पर विशेष बल दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि कारा सुरक्षा अत्यंत संवेदनशील विषय है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा मानकों का सतत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता कैदियों की सुरक्षा, कारा परिसरों में अनुशासन एवं व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाना है, ताकि जेल प्रबंधन प्रभावी एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित हो सके।

बैठक में ग्रामीण एसपी, एसडीएम धालभूम, एएसपी, डीटीओ, एसडीओ धालभूम, एसडीपीओ घाटशिला, डीएसपी मुख्यालय, कारा अधीक्षक सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!