Uncategorized

भारतीय गैर सरकारी शिक्षक संघ (इप्टा) के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. परमानन्द मोदी के नेतृत्व में शुक्रवार को घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन से मिला

इस दौरान सदस्यों द्वारा उन्हें संस्था की ओर से प्रकाशित संदेश नामक पुस्तक भेंट कर अभिनंदन किया

जमशेदपुर- भारतीय गैर सरकारी शिक्षक संघ (इप्टा) के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. परमानन्द मोदी के नेतृत्व में शुक्रवार को घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन से मिला इस दौरान सदस्यों द्वारा उन्हें संस्था की ओर से प्रकाशित संदेश नामक पुस्तक भेंट कर अभिनंदन किया।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल द्वारा उन्हें एक ज्ञापन सौंपकर विधानसभा में शिक्षक सम्मान योजना 2025 के तहत सभी गैर सरकारी शिक्षकों को 5000/रुपए प्रति माह करने की मांग उठाने तथा इस ओर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का ध्यान आकृष्ट कराने का आग्रह किया गया। विधायक ने उनकी मांगों को सीएम तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रंजीत श्रीवास्तव, सलाहकार संजीव श्रीवास्तव, आईटीसेल पदाधिकारी जटा शंकर तिवारी, जे एन साहू, डोली देवी, प्रतिमा मंडल, बी. महन्ती आदि शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!