Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

एस टाइप चौक के दुकानदारों को फिर से दुकान लगाने का पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई ने दिया निर्देश, बैठक में आवास बोर्ड ने कहा उनके द्वारा नहीं चलाई गई थी ड्राइव

एस टाइप चौक के दुकानदारों को फिर से दुकान लगाने का निर्देश पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने दिया है. यह निर्देश उन्होंने आवास बोर्ड के अधिकारियों और पीड़ित दुकानदारों के साथ जियाडा सभागार में मंगलवार की देर शाम हुई बैठक के बाद दी है. बैठक में मौजूद आवास बोर्ड और नगर निगम के अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा की यह ड्राइव उनके द्वारा नहीं चलाई गई थी

एस टाइप चौक के दुकानदारों को फिर से दुकान लगाने का पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई ने दिया निर्देश, बैठक में आवास बोर्ड ने कहा उनके द्वारा नहीं चलाई गई थी ड्राइव

सरायकेला खरसावां आदित्यपुर- एस टाइप चौक के दुकानदारों को फिर से दुकान लगाने का निर्देश पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने दिया है. यह निर्देश उन्होंने आवास बोर्ड के अधिकारियों और पीड़ित दुकानदारों के साथ जियाडा सभागार में मंगलवार की देर शाम हुई बैठक के बाद दी है. बैठक में मौजूद आवास बोर्ड और नगर निगम के अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा की यह ड्राइव उनके द्वारा नहीं चलाई गई थी
बता दें कि पिछले दिनों आदित्यपुर एस टाईप में कुछ गरीब दुकानदारों की दुकानें जबरन तोड़ दी गई थी. इस मामले को लेकर पीड़ित दुकानदार।पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से गुहार लगाई थी. जिसके बाद मंगलवार की शाम जियाडा सभागार में आवास बोर्ड/ जिला प्रशासन/ नगर निगम के अधिकारियों एवं पीड़ित दुकानदारों के साथ उन्होंने बैठक की इस बैठक के दौरान आवास बोर्ड के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि उक्त जमीन आवास बोर्ड के अंतर्गत आती है लेकिन बुलडोजर चलाने की यह कार्रवाई उनकी ओर से नहीं की गई है
पीड़ित दुकानदारों ने बताया कि एक स्थानीय बाहुबली द्वारा निजी तौर पर जेसीबी चला कर उनकी दुकानें तोड़ दी गईं, जबकि उनमें से कुछ दुकानें आवास बोर्ड द्वारा बकायदा अलॉट की गई हैं. जिसपर चंपई सोरेन ने दुकानदारों को फिर से अपनी दुकानें खोलने तथा पुलिस- प्रशासन को उनके आवेदन पर न्यायोचित कार्रवाई करने को निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि हम लोग पीड़ित दुकानदारों के साथ खड़े हैं तथा उन पर किसी भी तरह का अत्याचार नहीं होने दिया जाएगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!