Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई नार्कोटिक्स समन्वय समिति (NCORD) की बैठक, युवाओं को नशे से बचाने पर दिया गया जोर, स्कूल-कॉलेजों के आसपास बढ़ेगी निगरानी

जिला स्तरीय नार्कोटिक्स समन्वय समिति (NCORD) की बैठक में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर सख्ती से अंकुश लगाने तथा व्यापक जागरूकता अभियान चलाने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। समाहरणालय सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त श्री राजीव रंजन ने कहा कि नशीले पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई केवल कानून व्यवस्था का विषय नहीं, बल्कि समाज और युवाओं के भविष्य से जुड़ा गंभीर मुद्दा है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई नार्कोटिक्स समन्वय समिति (NCORD) की बैठक, युवाओं को नशे से बचाने पर दिया गया जोर, स्कूल-कॉलेजों के आसपास बढ़ेगी निगरानी

जमशेदपुर- जिला स्तरीय नार्कोटिक्स समन्वय समिति (NCORD) की बैठक में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर सख्ती से अंकुश लगाने तथा व्यापक जागरूकता अभियान चलाने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। समाहरणालय सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त श्री राजीव रंजन ने कहा कि नशीले पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई केवल कानून व्यवस्था का विषय नहीं, बल्कि समाज और युवाओं के भविष्य से जुड़ा गंभीर मुद्दा है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बैठक में शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने तथा नियमित छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। पुलिस एवं उत्पाद विभाग को संयुक्त कार्रवाई तेज करने, सूचना तंत्र को और मजबूत बनाने तथा मादक पदार्थों की तस्करी, भंडारण एवं बिक्री में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

उपायुक्त ने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से रोकने के लिए शैक्षणिक संस्थानों के आसपास सतर्क निगरानी जरूरी है। विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में नशा मुक्ति एवं पुनर्वास सेवाओं को सक्रिय बनाए रखने, मादक पदार्थों से जुड़े मामलों में त्वरित अनुसंधान करने तथा संबंधित विभागों से नियमित प्रगति प्रतिवेदन प्राप्त करने पर भी बल दिया गया। उपायुक्त ने आम नागरिकों से अपील की कि नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार, सेवन अथवा परिवहन से संबंधित किसी भी जानकारी को तत्काल प्रशासन तक पहुंचाएं। नागरिक टोल फ्री नंबर 112 एवं पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 0657-2431028 पर सूचना देकर कार्रवाई में सहयोग कर सकते हैं।

बैठक में ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल, एसडीएम धालभूम अर्नव मिश्रा, एएसपी ऋषभ त्रिवेदी, डीटीओ श्री धनंजय, एसडीओ घाटशिला सुनील चंद्र, सिविल सर्जन के प्रतिनिधि, ड्रग इंस्पेक्टर समेत संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!