Uncategorized

श्री गुरुपूर्णिमा महोत्सव 2026 श्रद्धा, भक्ति एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ संपन्न

साईं परिवार विश्व सेवा संस्थान, जमशेदपुर के तत्वावधान में श्री साईनाथ देवस्थानम, घोड़ाबांधा में "श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव 2026" का भव्य एवं भक्तिमय आयोजन संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर आचार्य पंडित नन्द लाल मिश्र एवं पंडित सुजीत कुमार पाठक द्वारा यजमान सी. उदय भास्कर एवं उनकी धर्मपत्नी राजश्री की उपस्थिति में विधिवत श्री गुरु पूर्णिमा पूजन एवं हवन संपन्न कराया गया

श्री गुरुपूर्णिमा महोत्सव 2026 श्रद्धा, भक्ति एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ संपन्न।

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=tpOOfPDyZY2R-XQw

जमशेदपुर- साईं परिवार विश्व सेवा संस्थान, जमशेदपुर के तत्वावधान में श्री साईनाथ देवस्थानम, घोड़ाबांधा में “श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव 2026” का भव्य एवं भक्तिमय आयोजन संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर आचार्य पंडित नन्द लाल मिश्र एवं पंडित सुजीत कुमार पाठक द्वारा यजमान सी. उदय भास्कर एवं उनकी धर्मपत्नी राजश्री की उपस्थिति में विधिवत श्री गुरु पूर्णिमा पूजन एवं हवन संपन्न कराया गया।

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=CWbuBUB1RvElAtVC

महोत्सव में प्रातः 5:30 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक बाबा की पूजा-अर्चना, काकड़ आरती, मध्याह्न आरती, धूप आरती एवं शेज आरती, दिव्य छप्पन भोग, महाप्रसाद, पालकी शोभायात्रा, भजन तथा शास्त्रीय नृत्य कार्यक्रम “नृत्य नाद” सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है।

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=EIbUPPz-w5Fp2EG1

प्रातः 5:30 बजे काकड़ आरती से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके पश्चात सुबह 7:00 बजे फलों के रस से बाबा का मंगल स्नान कराया गया। सुबह 7:30 बजे से 11:00 बजे तक श्री गुरु पूर्णिमा पूजन एवं हवन का आयोजन हुआ, जिसके उपरांत भजन-कीर्तन से मंदिर परिसर साईं भक्ति में सराबोर हो गया।

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=tFcg_vThNQp-H-8S

दोपहर 12:30 बजे मध्याह्न आरती अत्यंत श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई। मध्याह्न आरती के अवसर पर श्री साईं बाबा को पारंपरिक विधि-विधान से दिव्य छप्पन भोग (56 भोग) अर्पित किया गया।
विभिन्न प्रकार के मिष्ठान्न, फल, पंच पकवान एवं अन्य व्यंजनों से सुसज्जित छप्पन भोग के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मध्याह्न आरती के उपरांत अपराह्न 1:00 बजे महाप्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें मंदिर परिसर के आसपास के श्रद्धालुओं सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

अपराह्न 3:00 बजे मंदिर परिसर से भव्य साईं पालकी शोभायात्रा निकाली गई। पालकी यात्रा पारंपरिक ढोल-नगाड़ों एवं साईं नाम के जयघोष के बीच आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुँची। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पीले ध्वज लेकर शामिल हुए तथा मार्ग में हलवा एवं चना प्रसाद का वितरण किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!