Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

झारखंड में जेपीएससी परीक्षा घोटाला और जीएसए ससी सीजीएल घोटाला पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है

उन्होंने आज जमशेदपुर परिसदन परिसर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 14 वीं जेपीएससी परीक्षा घोटाला से बहुत ही बड़ा घोटाला जेएसएससी सीजीएल घोटाला है। उन्होंने कहा कि यह 5-6 वर्षों से चल रहा है। इसमें अभय तिवारी से बड़ी खुलासा हुई है। उन्होंने कहा कि इसकी जांच झारखंड के मुख्यमंत्री सीबीआई से कराए

जमशेदपुर- झारखंड में जेपीएससी परीक्षा घोटाला और जीएसए ससी सीजीएल घोटाला पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=nJAOyxc94j8N1cr9

उन्होंने आज जमशेदपुर परिसदन परिसर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 14 वीं जेपीएससी परीक्षा घोटाला से बहुत ही बड़ा घोटाला जेएसएससी सीजीएल घोटाला है।

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=bhQlSXsp6i96Qf58

उन्होंने कहा कि यह 5-6 वर्षों से चल रहा है। इसमें अभय तिवारी से बड़ी खुलासा हुई है।

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=JU-ngJHWLXSmcKuw

उन्होंने कहा कि इसकी जांच झारखंड के मुख्यमंत्री सीबीआई से कराए।

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=b1rt3O6dGBgrNesJ

उन्होंने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि दिल्ली में जंतर मंतर में नीट पेपर लीक होने पर केंद्र सरकार ने कड़ी कार्रवाई करते हुए सीबीआई को जांच का जिम्मा दिया है। उसी प्रकार यहां भी सीबीआई को जांच कार्य में लगाया जाए।

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=Hl6koh-xPAQSIAug

रघुवर दास ने कहा कि झारखंड एक गरीब प्रदेश है और इसकी आवाज कोई नहीं उठा रहा है। यह जो आंदोलन करने वाले छात्र हैं, इनको टेंट लगाने नहीं दिया जा रहा है, जबकि आंदोलनकारी को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इन दोनों परीक्षाओं में काफी घोटाला हुआ है। अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले, ताकि छात्रों का भविष्य खराब ना हो।
उन्होंने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि बीजेपी मध्य प्रदेश और बिहार में दो चुनाव जीत नहीं सकी। वहां कुछ क्षेत्रीय समस्याएं हो सकती है और वैसे भी उपचुनाव के रिजल्ट से राष्ट्रीय स्तर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।

उन्होंने स्थानीय खेल से संबंधित प्रश्न पर कहा कि जेएफसी यानी जमशेदपुर फुटबॉल क्लब, टाटा स्टील ने किस परिस्थिति में बंद करने का निर्णय लिया है, इसका हम लोग अवलोकन करेंगे और अनुरोध करेंगे की इस क्लब को चालू रखा जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!