Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

पारिवारिक विवाद से परेशान बुजुर्ग ने खुद को लगाई आग स्थानीय युवक की सूझबूझ से बची जान

बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धातकीडीह तालाब के समीप गुरुवार दोपहर एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां पारिवारिक विवाद से परेशान एक बुजुर्ग ने कथित तौर पर खुद को आग के हवाले करने का प्रयास किया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की तत्परता और एक युवक की बहादुरी के कारण बुजुर्ग की जान बच गई हालांकि वह गंभीर रूप से झुलस गए हैं

पारिवारिक विवाद से परेशान बुजुर्ग ने खुद को लगाई आग स्थानीय युवक की सूझबूझ से बची जान

जमशेदपुर- बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धातकीडीह तालाब के समीप गुरुवार दोपहर एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां पारिवारिक विवाद से परेशान एक बुजुर्ग ने कथित तौर पर खुद को आग के हवाले करने का प्रयास किया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की तत्परता और एक युवक की बहादुरी के कारण बुजुर्ग की जान बच गई हालांकि वह गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

जानकारी के अनुसार, धातकीडीह ए ब्लॉक निवासी सत्तार खान दोपहर के समय पेट्रोल लेकर तालाब के किनारे पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उन्होंने अपने शरीर पर पेट्रोल छिड़का और आग लगा ली। देखते ही देखते उनके शरीर में आग फैल गई, जिससे आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

इसी दौरान तालाब के पास वाहन धोने का काम करने वाले मो. इस्लाम ने साहस का परिचय देते हुए बिना अपनी जान की परवाह किए आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद उन्होंने और अन्य लोगों ने आग पर काबू पाया तथा बुजुर्ग को बचाया।
घटना की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से झुलसे बुजुर्ग को इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार उनका शरीर काफी हद तक झुलस गया है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बुजुर्ग पारिवारिक विवाद से परेशान थे और इसी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया। घटना स्थल से जले हुए कपड़े और अन्य अवशेष भी मिले हैं। सूचना मिलने के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

फिलहाल बिष्टुपुर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आत्मदाह के प्रयास के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!