Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

जिला परिषद पुर्णिमा मल्लिक ने जन समस्याओं की ओर उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम को मांग पत्र देकर ध्यान आकृष्ट कराया

जिला परिषद ने मांग पत्र में बागबेड़ा के तर्ज पर परसुडीह, हरहरगुटटू और करनडीह में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र के माध्यम से सफाई कार्य नियमित रूप से कराया जाय ताकि इन क्षेत्रों में भीषण बीमारी एवं गंदगी से निजात मिल सके जिला परिषद क्षेत्र अन्तर्गत हरहरगुट्टू, परसुडीह, करनडीह क्षेत्र में कचड़े एवं गंदगी का अम्बार लगा हुआ है, बड़े-बड़े नाले जाम हो गये है जिसके कारण सड़कों में गंदे पानी का बहाव हो रहा है जिससे इन क्षेत्रों में बीमारी का प्रकोप बढ़ा हुआ है बरसात के पूर्व इन क्षेत्रों में तत्काल जुगसलाई नगर परिषद के द्वारा सफाई करा दी जाये, तो स्थानीय लोगों को राहत मिल पायेगी

जिला परिषद पुर्णिमा मल्लिक ने जन समस्याओं की ओर उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम को मांग पत्र देकर ध्यान आकृष्ट कराया

जमशेदपुर- जिला परिषद ने मांग पत्र में बागबेड़ा के तर्ज पर परसुडीह, हरहरगुटटू और करनडीह में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र के माध्यम से सफाई कार्य नियमित रूप से कराया जाय ताकि इन क्षेत्रों में भीषण बीमारी एवं गंदगी से निजात मिल सके
जिला परिषद क्षेत्र अन्तर्गत हरहरगुट्टू, परसुडीह, करनडीह क्षेत्र में कचड़े एवं गंदगी का अम्बार लगा हुआ है, बड़े-बड़े नाले जाम हो गये है जिसके कारण सड़कों में गंदे पानी का बहाव हो रहा है जिससे इन क्षेत्रों में बीमारी का प्रकोप बढ़ा हुआ है बरसात के पूर्व इन क्षेत्रों में तत्काल जुगसलाई नगर परिषद के द्वारा सफाई करा दी जाये, तो स्थानीय लोगों को राहत मिल पायेगी।

शीतला चौक से व्यंगबिल तक का सड़क का शिलान्यास तकरीबन 3 वर्ष पूर्व हुआ था, लेकिन अभी तक आवंटित संवेदक द्वारा कार्य प्रारंभ नहीं किया गया, जिससे स्थानीय लोगों को आने-जाने में दुर्घटनाएँ होती रहती है जबकि यह सड़क काफी जर्जर अवस्था में है इसे अविलम्ब संज्ञान लेकर बरसात के पूर्व प्रारंभ कराया जाये । उत्तरी करनडीह पंचायत अन्तर्गत करनडीह फाटक के समीप नाली काफी जर्जर अवस्था

में हैं जिसके फलस्वरूप नाली का गंदा पानी सड़क पर आये दिन बहाव हो रहा है. जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी कठिनाईयां हो रही है इसे अविलम्ब मरम्मत कराया जाये

मांग पत्र की प्रतिलिपि उपविकास आयुक्त पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर और प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, जमशेदपुर को भी दी गई है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!