Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

खनन टास्क फोर्स की बैठक में उपायुक्त ने अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश, बालू उत्खनन एवं ओवरलोडिंग पर जारी रहेगा विशेष अभियान

अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध समन्वित कार्रवाई तेज करने का निर्देश, शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर

खनन टास्क फोर्स की बैठक में उपायुक्त ने अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश, बालू उत्खनन एवं ओवरलोडिंग पर जारी रहेगा विशेष अभियान

अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध समन्वित कार्रवाई तेज करने का निर्देश, शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर

जमशेदपुर- समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम को लेकर विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने नदियों से अवैध बालू उत्खनन, वन क्षेत्रों में अवैध खनन गतिविधियों, बिना पंजीकरण संख्या वाले वाहनों के परिचालन तथा ओवरलोडेड वाहनों के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अवैध खनन से राजस्व की क्षति के साथ-साथ पर्यावरणीय संतुलन भी प्रभावित होता है, इसलिए सभी संबंधित विभाग समन्वय बनाकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

बैठक में जानकारी दी गई कि गत माह चलाए गए जांच अभियान के दौरान 10 निरीक्षण किए गए, जिसमें 03 प्राथमिकी दर्ज करते हुए 11 वाहनों को जब्त किया गया। साथ ही 06 लाख 72 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया तथा 104 टन बालू एवं 88 टन चिप्स जब्त किए गए।

उपायुक्त ने कहा कि अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने के लिए खनन टास्क फोर्स पूरी गंभीरता से कार्य करे। उन्होंने सभी अंचल अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को नियमित निगरानी एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। डीएमओ ने जानकारी दी कि राज्य सरकार द्वारा अवैध परिवहन को लेकर अलग-अलग कम्पाउंडिंग फीस निर्धारित किया गया है जैसे ट्रैक्टर एंड ट्रॉली 50 हजार रू, मेटाडोर, हाफ ट्रक 407, 408 के लिए 01 लाख रू, फुल बॉडी ट्रक (छह चक्का) 02 लाख रू, डम्पर (हाइड्रोलिक छह-दस या ज्यादा चक्का) 03 लाख रू तथा क्रेन, नाव, एक्सकेवेटर, लोडर, पावर हैमर, कंप्रेसर, ड्रिलिंग मशीन तथा समान क्षमता वाले अन्य उपकरण/मशीनों के लिए 05 लाख रूपये

बैठक में डीएफओ सबा आलम अंसारी, ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल, एएसपी ऋषभ त्रिवेदी, एसडीएम धालभूम अर्नव मिश्रा, डीटीओ श्री धनंजय, एसडीओ घाटशिला सुनील चंद्र, डीएमओ सतीश नायक समेत संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे। वहीं अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!