Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

अब नहीं गिरेगा कचरा, सौरभ विष्णु ने एनजीटी में दायर किया केस

डिमना स्थित वसुंधरा स्टेट के आसपास रहने वाले हजारों परिवारों की परेशानी अब राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) तक पहुंच गई है। जन विकास मंच के प्रमुख एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सौरभ विष्णु ने प्रस्तावित बस स्टैंड निर्माण के लिए चिन्हित करीब 13 एकड़ जमीन पर कचरा डंपिंग किए जाने के मामले को लेकर NGT में याचिका दाखिल की है

अब नहीं गिरेगा कचरा, सौरभ विष्णु ने एनजीटी में दायर किया केस

जमशेदपुर- डिमना स्थित वसुंधरा स्टेट के आसपास रहने वाले हजारों परिवारों की परेशानी अब राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) तक पहुंच गई है। जन विकास मंच के प्रमुख एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सौरभ विष्णु ने प्रस्तावित बस स्टैंड निर्माण के लिए चिन्हित करीब 13 एकड़ जमीन पर कचरा डंपिंग किए जाने के मामले को लेकर NGT में याचिका दाखिल की है।

सौरभ विष्णु ने बताया कि स्थानीय लोगों की शिकायत पर जब उन्होंने मौके का निरीक्षण किया तो वहां की स्थिति बेहद चिंताजनक मिली। जिस जमीन पर शहर के लिए महत्वपूर्ण बस स्टैंड का निर्माण होना है, उसी स्थान पर कचरे के बड़े-बड़े ढेर लगाए जा रहे हैं। इससे पूरे क्षेत्र में दुर्गंध, गंदगी और प्रदूषण का माहौल बना हुआ है

उन्होंने कहा वसुंधरा स्टेट और आसपास के इलाकों में हजारों परिवार रहते हैं, जिनमें बड़ी संख्या में मध्यमवर्गीय परिवार शामिल हैं। कचरा डंपिंग स्थल के कारण इन परिवारों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। वसुंधरा स्टेट से बाहर निकलने का मुख्य रास्ता भी इसी इलाके से होकर गुजरता है, जहां से आने-जाने वाले लोगों को गंदगी और बदबू का सामना करना पड़ रहा है।

सौरभ विष्णु ने कहा मानगो नगर निगम द्वारा बस स्टैंड के लिए चिन्हित जमीन का उपयोग कचरा फेंकने के लिए किया जा रहा है, जिससे न केवल विकास योजना प्रभावित हो रही है, बल्कि क्षेत्र के पर्यावरण को भी गंभीर नुकसान पहुंच रहा है। “जनता ने यहां बस स्टैंड की उम्मीद की थी, लेकिन आज यह जगह कचरा डंपिंग यार्ड में बदलती जा रही है। हजारों लोगों के स्वास्थ्य और पर्यावरण के साथ खिलवाड़ नहीं किया जा सकता।” बरसात के मौसम में समस्या और गंभीर हो सकती है। कचरे से फैलने वाली दुर्गंध, प्रदूषण, जलभराव और संक्रमण का खतरा आसपास रहने वाले लोगों के लिए बड़ी चिंता का विषय है।

एनजीटी में दाखिल मामले के माध्यम से सौरभ विष्णु ने मांग की है कि प्रस्तावित बस स्टैंड की जमीन पर कचरा डंपिंग तत्काल रोकी जाए, पर्यावरणीय नियमों के तहत जांच कर कार्रवाई की जाए और क्षेत्र के लोगों को प्रदूषण एवं स्वास्थ्य संकट से राहत दिलाई जाए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!